{"_id":"58f003704f1c1bc342cf71da","slug":"north-korea-can-attack-with-sarin-chemical-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरीन रासायनिक गैस से हमला कर सकता है उत्तर कोरिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सरीन रासायनिक गैस से हमला कर सकता है उत्तर कोरिया
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Fri, 14 Apr 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने बृृहस्पतिवार को आशंका जताई कि उत्तर कोरिया के पास सरीन रासायनिक गैस युक्त हमले करने की क्षमता हो सकती है। दरअसल उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु प्रोग्राम को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
सरीन रासायनिक गैस का प्रयोग 1995 में जापान के घरेलू हमले में किया गया था। 1995 में ओम सुप्रीम सत्य पंथ ने टोक्यो की सड़कों पर इसे छोड़ दिया था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह हजार अन्य बीमार हो गए थे।
विज्ञापन
रासायनिक गैस की बात करते हुए अबे ने एक संसदीय कूटनीति और रक्षा समिति को बताया कि ऐसी आशंका है कि उत्तर कोरिया के पास पहले से ही सरीन युक्त मिसाइल से बमबारी करने की क्षमता हो। अबे का यह बयान जापान की मुख्य मीडिया के माध्यम से सामने आया। हालांकि इसमें यह नहीं बताया कि उन्हें यह जानकारी कहां से प्राप्त हुई।
विज्ञापन