{"_id":"63cc0e0a5a12af2a0c54db95","slug":"rishi-sunak-scores-as-uk-vote-winner-over-boris-johnson-in-new-survey-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Survey: ऋषि सुनक अपने पूर्ववर्ती बोरिस जॉनसन की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद, वोट जुटाने में ज्यादा सक्षम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Survey: ऋषि सुनक अपने पूर्ववर्ती बोरिस जॉनसन की तुलना में ज्यादा भरोसेमंद, वोट जुटाने में ज्यादा सक्षम
Sat, 21 Jan 2023 09:38 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 21 Jan 2023 09:38 PM IST
सार
सर्वेक्षण में पाया गया कि 63 प्रतिशत लोग 58 वर्षीय जॉनसन के विरोध में हैं और इस विचार के पक्ष में केवल 24 प्रतिशत लोग हैं कि वह फिर देश का नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक नए सर्वेक्षण में अपने पूर्ववर्ती बोरिस जॉनसन की तुलना में अधिक भरोसेमंद, आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और वोट जुटाने की अधिक क्षमता वाले व्यक्ति माने गए हैं।
विज्ञापन
'द इंडिपेंडेंट' समाचार पत्र के लिए 'सवंता कॉमरेस' सर्वेक्षण में पाया गया कि 2019 के आम चुनाव में बड़ा जनादेश हासिल करने वाले कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में जॉनसन की जरूरी लोकप्रियता 2024 में संभावित अगले चुनावों से पहले ब्रिटिश मतदाताओं के बीच नहीं है।
विज्ञापन
सर्वेक्षण में पाया गया कि 63 प्रतिशत लोग 58 वर्षीय जॉनसन के विरोध में हैं और इस विचार के पक्ष में केवल 24 प्रतिशत लोग हैं कि वह फिर देश का नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, लगभग 41 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि सुनक (42 वर्षीय) टोरी पार्टी की प्रतिष्ठा में सुधार कर सकते हैं, जबकि केवल 19 फीसदी ने जॉनसन के बारे में ऐसा ही कहा।
समाचार पत्र में सर्वेक्षण के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों का मानना है कि उनके पास चुनावी जादू है। लेकिन परिणाम बताते हैं कि सुनक अधिक भरोसेमंद, आर्थिक रूप से अधिक सक्षम और उनके वोट जीतने की अधिक संभावना है।
जॉनसन के सहयोगी चाहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री वनवास से लौटें, ऋषि सुनक की जगह लें और 2024 में होने वाले आम चुनाव में टोरी पार्टी का नेतृत्व करें। लेकिन 63 फीसदी लोग जॉनसन को फिर से देश का नेतृत्व देने की कोशिश का विरोध कर रहे हैं, जबकि केवल 24 फीसदी यही विचार रखते हैं।
सर्वेक्षण में कहा गया कि 58 प्रतिशत मतदाता चाहते हैं कि यदि जॉनसन अगले महीने से शुरू होने वाली संसदीय जांच में पार्टीगेट पर झूठ बोलते पाए जाते हैं, तो उन्हें टोरी सांसद के रूप में अपनी उक्सब्रिज और रुइस्लिप सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए।
हालांकि जॉनसन और सुनक दोनों पर कोविड प्रतिबंधों का उल्लंघन कर 10 डाउनिंग स्ट्रीट में एक जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने के चलते जुर्माना लगाया गया था, लेकिन लगभग 39 प्रतिशत लोग पार्टीगेट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी मानते हैं, जबकि केवल नौ प्रतिशत ने सुनक को दोषी ठहराया।
केवल 14 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि जॉनसन सच बोलेंगे, जबकि 39 फीसदी लोग भारतीय मूल के सुनक के बारे में ऐसा ही मानते हैं। अर्थव्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर वर्तमान टोरी नेता पर 44 प्रतिशत लोग भरोसा करते हैं, जबकि इस मामले में जॉनसन पर केवल 19 प्रतिशत लोग विश्वास करते हैं।
ब्रिटेन में 13 जनवरी से 15 जनवरी के बीच किए गए सवंता कॉमरेस सर्वेक्षण में 2,064 वयस्कों को शामिल किया गया।