{"_id":"69ecda032dec982d350f2801","slug":"russia-ukraine-war-zelensky-ready-to-meet-putin-efforts-to-reach-a-compromise-amid-russi-ukraine-conflict-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: जेलेंस्की पुतिन से मिलने को राजी! 50 माह से जारी जंग के बीच रूस-यूक्रेन के बीच सुलह के प्रयास तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: जेलेंस्की पुतिन से मिलने को राजी! 50 माह से जारी जंग के बीच रूस-यूक्रेन के बीच सुलह के प्रयास तेज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू
Published by: Pavan
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार है। जेलेंस्की इन दिनों अजरबैजान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ये बात कही है।
व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अजरबैजान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दक्षिण कॉकेशस के अपने पहले दौरे पर कहा कि वह अजरबैजान में व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। बता दें कि बीते कुछ समय से रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए अमेरिकी की मध्यस्थता में बातचीत हो रही थी, लेकिन हाल फिलहाल में ईरान के साथ तनाव के बीच यह रुकी हुई है। पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका की अगुवाई वाली कूटनीतिक बातचीत रुकने के बाद जेलेंस्की का यह बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया संकट: ईरान में 57 दिनों से इंटरनेट ठप, नौ करोड़ लोग अलग-थलग पड़े, हर दिन 370 करोड़ का नुकसान
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, 'यूक्रेन के लिए यह बहुत जरूरी है कि रूस इस गलत युद्ध को खत्म करने की ताकत पाए। बाकू मॉस्को के बड़े पैमाने पर युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रोसेस में बीच-बचाव कर सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने अजरबैजान के राष्ट्रपति को बता दिया है कि हम तीन तरफा बातचीत के लिए तैयार हैं। कीव पहले ही तुर्किये और स्विट्जरलैंड में ऐसी बातचीत कर चुका है।'
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, 'हम निश्चित रूप से अजरबैजान में होने वाली बातचीत के लिए तैयार हैं, बशर्ते रूस डिप्लोमेसी के लिए तैयार हो।' उन्होंने युद्ध शुरू होने के बाद से दक्षिण कॉकेशस की अपनी पहली यात्रा की अहमियत बताई। हालांकि, क्रेमलिन रूस के अलावा किसी दूसरी जगह यूक्रेन के साथ बातचीत से मना कर रहा था। रूस यूक्रेन पर लगातार बमबारी और सैन्य हमले जारी रखे हुए है। इसके साथ ही क्रेमलिन अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान में प्रेस की आजादी पर गहराया संकट?: न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार का पहला पन्ना रहा खाली, सरकार पर उठे सवाल
वहीं, अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन और अजरबैजान ने दोनों देशों की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया है और करते रहेंगे। उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के प्रति बाकू के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया। अलीयेव ने कहा, 'हमने विचारों का आदान-प्रदान किया और संक्षेप में वर्तमान में हमारे बीच काफी सहयोग है, जिसकी आज फिर से पुष्टि की गई है।'
-इनपुट आईएएनएस
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X