{"_id":"6918b3baa475bcce1a0de6ec","slug":"russian-alleged-hacker-linked-to-kremlin-backed-cybercrime-group-arrested-in-phuket-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड: अमेरिका में वांछित रूसी हैकर फुकेत से गिरफ्तार, यूरोपीय और पश्चिमी देशों को बनाता था निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड: अमेरिका में वांछित रूसी हैकर फुकेत से गिरफ्तार, यूरोपीय और पश्चिमी देशों को बनाता था निशाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार
रूस के एक कथित हैकर को थाईलैंड के फुकेत से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अमेरिका में वांछित यह व्यक्ति रूस के लिए कई यूरोपीय और पश्चिमी देशों की सुरक्षा प्रणाली को निशाना बनाता था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन
विस्तार
रूस के एक व्यक्ति को थाईलैंड के फुकेत द्वीप से गिरफ्तार किया गया है। उस पर साइबर अपराध के आरोप हैं और अमेरिका को लंबे समय से उसकी तलाश थी। सीएनएन ने थाईलैंड की पुलिस के एक बयान के हवाले से यह जानकारी दी।
थाईलैंड की पुलिस के मुताबिक, डेनिस ओब्रेजको (35 वर्षीय) कुख्यात साइबर जासूसी गिरोह 'वॉइड ब्लिजार्ड' का हिस्सा था। माइक्रोसॉफ्ट ने इस गिरोह की ऐसे हैकर समूह के रूप में पहचान की, जो क्रेमलिन के हितों के लिए हैकिंग करता है।
ये भी पढ़ें: 'अगले हफ्ते करेंगे मुकदमा', बीबीसी की माफी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया खारिज
ओब्रेजको को छह नवंबर को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और थाईलैंड के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। थाईलैंड के साइबर अपराध जांच ब्यूरो (सीसीआईबी) के मुताबिक, वह गिरफ्तारी से केवल एक हफ्ते पहले ही फुकेत पहुंचा था।
सीसीआईबी ने शुक्रवार को कहा, इस व्यक्ति ने पहले भी यूरोप और अमेरिका की सरकारी एजेंसियों की सुरक्षा प्रणालियों को भेदा और उन पर हमला किया है। उसे अब बैंकॉक के अपराध न्यायालय में रखा जाएगा, जहां से उसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस ने बताया कि उसे फुकेत के एक होटल कमरे से पकड़ा गया, जहां से उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और डिजिटल वॉलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच होगी।
रूस ने भी इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। थाईलैंड में रूसी दूतावास के राजनयिक इलिया इलिन ने कहा है कि फुकेत में अमेरिकी अधिकारियों के निर्देश पर एक रूसी नागरिक को साइबर अपराध के शक में पकड़ा गया है। माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट इंटेलिजेंस (एमटीआई) पहले ही 'वॉइड ब्लिजार्ड' की एक बड़े खतरे के रूप में पहचान कर चुका है, जो उन देशों और क्षेत्रों को निशाना बनाता है जो रूस के हितों के खिलाफ हैं।
ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कामकाज में पारदर्शिता की भारत की दो-टूक मांग, इस प्रक्रिया पर उठाए सवाल
इस समूह ने अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन में सरकारी संस्थाओं, रक्षा, परिवहन, मीडिया, एनजीओ और स्वास्थ्य संगठनों पर हमले किए हैं। शोधकर्ताओं ने कहा, ये लोग चोरी किए गए लॉगिन विवरणों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें यह ऑनलाइन बाजारों से खरीदते हैं और फिर संगठनों की ईमेल और फाइल बड़ी मात्रा में चुरा लेते हैं।
एमटीआई के मुताबिक, वॉइड ब्लिजार्ड आम और कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगिन करता है और चोरी किए गए ऑथेंटिकेशन से सिस्टम में प्रवेश करता है। एमटीआई ने कहा कि भले ही वे शुरुआती हैकिंग तकनीकें साधारण हों, लेकिन वे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में घुसपैठ करने और जानकारी चुराने में प्रभावी रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X