{"_id":"69b172bb0e22ddb5c4083c06","slug":"van-crashes-into-barricade-near-white-house-washington-dc-lockdown-secret-service-investigation-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन, डाउनटाउन वॉशिंगटन को सुरक्षाबलों ने घेरा, ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन, डाउनटाउन वॉशिंगटन को सुरक्षाबलों ने घेरा, ड्राइवर गिरफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
वॉशिंगटन में बुधवार सुबह एक वैन व्हाइट हाउस के सुरक्षा बैरिकेड से टकरा गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बड़ा दी गई है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास
- फोटो : X / @AIRNewsHindi
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार सुबह एक बड़ी घटना हुई। यहां व्हाइट हाउस के पास एक वैन सुरक्षा घेरे (बैरिकेड) से टकरा गई। इस टक्कर के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे डाउनटाउन वॉशिंगटन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
यह वैन व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित लाफायेट स्क्वायर के एक गेट से टकराई। यह जगह आम तौर पर पर्यटकों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों से भरी रहती है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। सीक्रेट सर्विस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों ने ड्राइवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक ड्राइवर की पहचान या उसके बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में थाई कार्गो शिप पर हमला: गुजरात जा रहा था जहाज, ओमान की नौसेना ने 20 क्रू मेंबर को बचाया
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ अमेरिका और इस्राइल के बढ़ते तनाव के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही बहुत कड़ी है। युद्ध के माहौल को देखते हुए सुरक्षा बल हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश थी।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X