फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Army Major changes Appointments to senior posts announced what is President Putin future strategy

सेना में बड़े बदलाव: वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों का एलान, क्या है रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भावी रणनीति?

Thu, 06 Aug 2026 03:42 AM IST
ज्योति भास्कर आईएएनएस, मॉस्को।
आईएएनएस, मॉस्को। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Aug 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Russian Army Major changes Appointments to senior posts announced what is President Putin future strategy
रूसी सेना में अहम बदलावों को स्वीकृति - फोटो : IANS-अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना और रक्षा मंत्रालय में कई वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों और बदलावों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से सेना की संगठनात्मक व्यवस्था और बेहतर होगी।देश के राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन में रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव, रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और सेंटर और ईस्ट सैन्य समूहों के कमांडरों के साथ बुधवार को इस संबंध में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि रक्षा मंत्रालय कमान और लॉजिस्टिक्स (सैन्य आपूर्ति व्यवस्था) को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने किन सैन्य अफसरों पर भरोसा जताया?
पुतिन ने बताया कि हाल ही में हथियारों की खरीद और आपूर्ति की जिम्मेदारी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर सांचिक को सौंपी गई है, जो पहले फील्ड कमांडर रह चुके हैं। उन्होंने वालेरी सोलोडचुक को भी उप रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। सोलोडचुक अब सेना की सभी पीछे की सहायता और लॉजिस्टिक्स सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन ने मोर्चे पर तैनात कई सैन्य समूहों के नेतृत्व में भी बदलाव को मंजूरी दी है। आंद्रे इवानायेव को 'सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज' का कमांडर नियुक्त किया गया है। पुतिन ने कहा कि यह समूह डोनेट्स्क क्षेत्र में महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को अंजाम देने की जिम्मेदारी संभालता है।
विज्ञापन


रूसी सेना में मानवरहित सैन्य प्रणाली का जिम्मा किसे?
प्योत्र बोल्गारेव को ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट का कार्यवाहक कमांडर और 'ईस्ट ग्रुप ऑफ फोर्सेज' का प्रमुख बनाया गया है। पुतिन ने घोषणा की कि डेनिस ल्यामिन, जो पहले सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ थे, अब रूस की नई स्थापित मानवरहित सैन्य प्रणाली के गठन और विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सशस्त्र बलों में सैनिकों की संख्या 25,000 बढ़ाई जाएगी
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पुतिन ने एक राष्ट्रपति आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूसी सशस्त्र बलों में सैनिकों की संख्या 25,000 बढ़ाने का फैसला किया गया। यह जानकारी कानूनी दस्तावेजों के आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित की गई थी।


राष्ट्रपति के आदेश संख्या 419 में संशोधन, क्या बदलेगा?
जून महीने में रूसी राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की कुल स्वीकृत संख्या 23,99,130 कर्मियों तय की थी, जिनमें 15,10,000 सैनिक शामिल थे। अब नए आदेश के मुताबिक, रूसी सशस्त्र बलों के भीतर नए सैन्य निर्माण इकाइयों की स्थापना के कारण, 12 जून 2026 के राष्ट्रपति आदेश संख्या 419 में संशोधन किया जाता है। अब रूसी सशस्त्र बलों की स्वीकृत कुल संख्या 2426130 कर्मियों की होगी, जिनमें 1535000 सैनिक शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed