सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Russia: रूस ने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया अफवाह, कही ये बात

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 03:27 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में इंडोनेशियाई अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा था कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब रूस के विदेश मंत्रालय ने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताया है। 

विज्ञापन
Russias foreign ministry said media reports Sergei Lavrov had been taken to hospital fake
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई

रूस के विदेश मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने इन रिपोर्ट्स को 'फर्जी' बताया है। 



रिपोर्ट्स को लेकर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ये झूठ फैलाने की हद है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में इंडोनेशियाई अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा था कि लावरोव को बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जी-20 का वार्षिक शिखर सम्मेलन (2023) शुरू हो रहा है। इसमें रूस का प्रतिनिधित्व सर्गेई लावरोव कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सम्मेलन में सिरकत नहीं कर रहे हैं। जी-20 दुनिया की बीस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का संगठन है। 

Trending Videos
Russias foreign ministry said media reports Sergei Lavrov had been taken to hospital fake
जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

पीएम मोदी भी हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज इंडोनेशिया के बाली रवाना हो गए। पीएम मोदी 14 से 16 नवंबर तक बाली में रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को है। करीब 45 घंटे के अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दुनिया के दिग्गज 20 देशों के समूह जी-20 के प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा लेने वाले 10 देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। इसमें बहुपक्षीय व द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

जी-20 संगठन का अगला अध्यक्ष भारत
जी-20 संगठन का अगला अध्यक्ष भारत है और इसकी अगली बैठक सितंबर, 2023 में नई दिल्ली में ही होने वाली है। इस नजरिए से भी पीएम मोदी का दौरा अहम माना जा रहा है। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि शिखर सम्मेलन तीन सत्रों में होगा और पीएम मोदी इन तीनों सत्रों में दूसरे वैश्विक नेताओं के साथ हिस्सा लेंगे। यह पूछे जाने पर कि पीएम मोदी की मुलाकात किन वैश्विक नेताओं से होगी, इसके जबाव में क्वात्रा ने बताया कि इस बारे में संबंधित देशों के साथ बातचीत की जा रही है और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Russias foreign ministry said media reports Sergei Lavrov had been taken to hospital fake
जी20 - फोटो : पीटीआई (फाइल)

बाली शिखर सम्मेलन के दौरान, पीएम मोदी और अन्य जी-20 नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।  क्वात्रा ने बताया, शिखर सम्मेलन के दौरान तीन वर्किंग सेशन होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री प्रतिभाग करेंगे। इनमें खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे शामिल हैं। वहीं इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत मनोज कुमार भारती ने कहा, भले ही प्रधानमंत्री मोदी का इंडोनेशिया का यह दौरा बहुत छोटा हो, लेकिन रणनीतिक रूप से यह दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील की तिकड़ी 

Russias foreign ministry said media reports Sergei Lavrov had been taken to hospital fake
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई

विदेश सचिव ने बताया कि भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 सम्मेलन के लिए भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील ने नेतृत्वकर्ता तिकड़ी का गठन किया है। उन्होंने कहा, जी-20 के इतिहास में पहली बार तीन विकासशील और उभरती वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं एक साथ आई हैं। 


 
विज्ञापन

85 फीसदी जीडीपी जी-20 में 

Russias foreign ministry said media reports Sergei Lavrov had been taken to hospital fake
G20 - फोटो : pixabay

वर्तमान वैश्विक आर्थिक सहयोग के लिहाज से जी-20 का महत्वपूर्ण स्थान है और अर्थव्यवस्था और विकास के बड़े अंतरराष्ट्रीय मामलों को आकार और मजबूती देने में यह अहम भूमिका निभाता है। दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी जी-20 के सदस्य देशों में है, जबकि दुनिया का 75 फीसदी व्यापार और करीब 66 फीसदी आबादी यहां रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed