सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   several died in strikes as Chernobyl anniversary highlights nuclear risks of Russia-Ukraine war

यूक्रेन-रूस जंग: चेर्नोबिल हादसे की 40वीं वर्षगांठ पर परमाणु खतरे की चेतावनी, ताजा हमलों में 16 लोगों की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: Nirmal Kant Updated Sun, 26 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेन, रूस और रूस-नियंत्रित इलाकों में सप्ताहांत पर हुए हमलों में कुल 16 लोगों की जान गई, जिसमें निप्रो में ड्रोन और मिसाइल हमलों से सबसे ज्यादा नौ मौतें हुईं। ये हमले ऐसे समय में हुए, जब चेर्नोबिल हादसे की 40वीं वर्षगांठ पर परमाणु संयंत्रों के आसपास बढ़ते खतरे को लेकर नई चेतावनियां जारी की जा रही थीं।

several died in strikes as Chernobyl anniversary highlights nuclear risks of Russia-Ukraine war
चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन, रूस के कब्जे वाले क्षेत्र और रूस में सप्ताहांत के दौरान हुए हमलों में 16 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, चेर्नोबिल परमाणु हादसे की 40वीं वर्षगांठ पर परमाणु संयंत्र के पास हमलों के खतरे को लेकर नई चेतावनियां जारी की गई हैं, क्योंकि रूस का अपने पड़ोसी देश पर चार साल से अधिक समय से आक्रमण जारी है।
Trending Videos


निप्रो शहर में ड्रोन-मिसाइल हमलों में नौ की मौत
निप्रो शहर पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वहीं, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के बंदरगाह शहर सेवस्तोपोल में यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई। रूस ने क्रीमिया को 2014 में अपने में मिला लिया था। अधिकांश देश इसे अवैध मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के ड्रोन हमले में लुहान्स्क में तीन लोगों ने गंवाई जान
लुहान्स्क प्रशासन ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हुई। जबकि, इससे पहले दो लोगों के मारे जाने की सूचना दी गई थी। इन हमलों पर यूक्रेन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और इनकी स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो पाई है। लुहान्स्क क्षेत्र अभी रूस के नियंत्रण में है। 

इसके अलावा, रूस के बेलगोरोद सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हुई। यूक्रेन ने रूस के अंदर यारोस्लाव्ल में एक तेल रिफाइनरी पर भी हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई। यह रिफाइनरी बड़ी मात्रा में तेल, डीजल और विमानन ईंधन बनाती है, जिसका उपयोग रूसी सेना करती है।

लंबी दूरी तक हमले करने वाले ड्रोन विकसित कर रहा यूक्रेन
यूक्रेन अब ऐसे ड्रोन विकसित कर चुका है,जो रूस में 1500 किलोमीटर अंदर तक जाकर हमला कर सकते हैं। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि रूस इन तेल सुविधाओं से मिलने वाली कमाई का इस्तेमाल हथियार खरीदने में करता है।

ये भी पढ़ें: हमलावर की प्लानिंग आई सामने?: ट्रंप जिस होटल में कर रहे थे इवेंट, वहीं ठहरा था संदिग्ध; सुरक्षा देख खोया आपा

रूस के हमले दुनिया को परमाणु खतरे की ओर धकेल रहे: जेलेंस्की
चेर्नोबिल हादसे की वर्षगांठ पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, रूस के हमले दुनिया को फिर से परमाणु खतरे की ओर धकेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी चेतावनी दी है कि चेर्नोबिल संयंत्र की सुरक्षा संरचना को हुए नुकसान की तत्काल मरम्मत जरूरी है, नहीं तो खतरा और बढ़ सकता है।

मरम्मत पर आएगी करीब 500 मिलियन यूरो की लागत: यूरोपीय बैंक
यूरोपीय बैंक ने इस मरम्मत पर करीब 500 मिलियन यूरो की लागत आएगी। यूक्रेन ने दावा किया कि चेर्नोबिल के रिएक्टर नंबर 4 पर 2019 में बनाई गई विशाल सुरक्षा संरचना को 2025 में ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया।  हालांकि, रूस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि हमला यूक्रेन ने खुद किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed