फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   smoke seen in Saudi Riyadh airport ballistic missile attack by Houthis flights disrupted airspace threat

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला: दागी बैलिस्टिक मिसाइले, खड़े विमान से उठा धुआं; कई उड़ाने प्रभावित

Thu, 08 Oct 2026 06:31 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 08 Oct 2026 06:31 PM IST
सार

सऊदी की राजधानी रियाद में हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का दावा किया। इसके बाद तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी।  खड़े विमान से धुआं उठता दिखाई दिया। रियाद एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दो मिसाइलों को नष्ट करने का दावा किया। हूती विद्रोहियों ने रियाद को क्यों निशाना बनाया? इसका हवाई सेवाओं पर कितना असर पड़ा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
smoke seen in Saudi Riyadh airport ballistic missile attack by Houthis flights disrupted airspace threat
रियाद एयरपोर्ट फिर बंद। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एयरपोर्ट के पास हुए हमले से हवाई यातायात प्रभावित हुआ। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने रियाद एयरपोर्ट की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इसके बाद एयरपोर्ट पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। खड़े एक विमान से धुआं उठता दिखाई दिया। इस घटना के बाद रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही बाधित होने की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन


रियाद एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने रियाद एयरपोर्ट की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। एक खड़े विमान से धुआं उठता दिखा। बताया गया कि विमान खाली था। घटनाक्रम के बाद एयरपोर्ट को फिर बंद कर दिया गया। 
  • विज्ञापन
  • उड़ान पर नजर रखने वाली सेवा के अनुसार, आखिरी विमान 80 मिनट से ज्यादा पहले उतरा था, जबकि आखिरी उड़ान 90 मिनट से ज्यादा पहले रवाना हुई थी। एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देर से चलीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


क्या सऊदी अरब ने मिसाइलों को नष्ट करने का दावा किया?
सऊदी सरकार की ओर से इस हमले या एयरपोर्ट में आई रुकावट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। हालांकि, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसकी सेनाओं ने रियाद की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया। गठबंधन पहले भी सऊदी राजधानी की ओर आने वाली हूती मिसाइलों को रोकने की जानकारी देता रहा है। इस बीच हूती विद्रोहियों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को बंद कराने की क्षमता की चेतावनी भी दोहराई। उन्होंने क्षेत्र के एयरपोर्ट और एयरलाइंस को भी चेतावनी दी है।


हूती विद्रोहियों के हमलों में अचानक तेजी क्यों आई?
हूतियों के ताजा हमले को सऊदी अरब के खिलाफ उनके अभियान में तेजी के तौर पर देखा जा रहा है। यमन में लंबे समय से शांत पड़ा गृहयुद्ध व्यापक अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच फिर भड़क गया है। सऊदी अरब ने यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में लड़ रहे बलों का साथ दिया है। इसके बाद हूतियों ने सऊदी शहरों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमले बढ़ा दिए हैं। इससे यमन से बाहर भी संघर्ष फैलने और आम विमान सेवाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

रियाद एयरपोर्ट पर उड़ानों पर कितना असर पड़ा?
रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को कई आने वाली और जाने वाली उड़ानों में देरी दर्ज की गई। एयरपोर्ट को दोबारा बंद किए जाने की जानकारी भी सामने आई। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब सऊदी अधिकारियों ने बताया था कि इस सप्ताह रियाद एयरपोर्ट और देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित अबहा एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है। ताजा घटनाक्रम ने सऊदी हवाई क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर तनाव और बढ़ा दिया है। फिलहाल हूतियों के दावे और एयरपोर्ट पर हुई गतिविधियों के बीच उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।


एअर इंडिया ने उड़ान की स्थगित
इसी बीच दिल्ली से रियाद जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान रियाद एयरपोर्ट वापस लौट आई। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सुरक्षा कारणों के चलते रियाद से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 10 अक्टूबर 2026 तक स्थगित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed