सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   somalia pirates Attacks ship and boared in off coast of Somalia after firing rocket-propelled grenades

Somalia: सोमालिया के तट पर भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे जहाज पर हुआ कब्जा, समुद्री डाकुओं पर शक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 06 Nov 2025 03:30 PM IST
सार

पिछले एक साल में सोमाली समुद्री डाकुओं के हमलों में तेजी आई है। इसकी वजह लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों पर किए जा रहे हमलों से पैदा हुई अव्यवस्था को माना जा रहा है।

विज्ञापन
somalia pirates Attacks ship and boared in off coast of Somalia after firing rocket-propelled grenades
जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गुरुवार को सोमालिया के तट के पास मशीन गन और रॉकेट प्रोपेल्ड गन से लैस हमलावरों ने एक जहाज पर हमला किया और उस पर कब्जा कर लिया। जिस जहाज पर हमला हुआ, वह भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहा था। माना जा रहा है कि सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने इस हमले को अंजाम दिया। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने इस हमले को लेकर अलर्ट जारी किया और इलाके में मौजूद जहाजों को चेतावनी दी।
Trending Videos


ईरान की एक नौका पर भी कब्जा किया
प्राइवेट सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने भी जहाज पर हमले की जानकारी दी। एम्ब्रे ने कहा कि यह हमला भारत के सिक्का से दक्षिण अफ्रीका के डरबन जा रहे माल्टा के झंडे वाले एक टैंकर पर किया गया। एम्ब्रे ने आगे कहा कि यह सोमाली समुद्री डाकुओं का हमला लग रहा है, जिनके बारे में हाल के दिनों में इस इलाके में सक्रिय होने की खबरें आई हैं। इससे पहले सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने कथित तौर पर एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका पर भी कब्जा कर लिया था। हालांकि ईरान की सरकार की तरफ से नाव पर कब्जे की बात स्वीकार नहीं की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में चरम पर था सोमालिया के समुद्री डाकुओं का आतंक
सोमालिया के तट के पास समुद्री डकैती 2011 में अपने चरम पर थी, जब विभिन्न जहाजों पर हमलों की 237 घटनाएं दर्ज की गईं थी। ओशन्स बियॉन्ड पाइरेसी मॉनिटरिंग ग्रुप के अनुसार, उस समय इस क्षेत्र में सोमाली समुद्री डकैती से दुनिया की अर्थव्यवस्था को लगभग 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था, जिसमें 1.6 करोड़ डॉलर फिरौती के तौर पर दिए गए थे। हालांकि बाद में बढ़ी हुई अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक गश्त, सोमालिया में मजबूत होती केंद्र सरकार और अन्य प्रयासों से यह खतरा कम हो गया था।

ये भी पढ़ें- US: 'ममदानी की जीत नए युग की शुरुआत', भारतवंशी बोले- दक्षिण एशियाई अमेरिकी लोग इस देश का राजनीतिक भविष्य

पिछले साल से फिर आई जहाज पर हमलों की घटनाओं में तेजी
हालांकि, पिछले एक साल में सोमाली समुद्री डाकुओं के हमलों में तेजी आई है। इसकी वजह लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों पर किए जा रहे हमलों से पैदा हुई अव्यवस्था को माना जा रहा है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ब्यूरो के अनुसार, 2024 में सोमालिया के तट के पास जहाजों पर हमलों की सात घटनाएं दर्ज की गईं हैं। इस साल अब तक सोमाली समुद्री डाकुओं ने कई मछली पकड़ने वाली नावों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed