फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka police find 87 bomb detonators at main bus stand

श्रीलंका: पुलिस को बस स्टैंड पर मिले 87 बम डेटोनेटर

Mon, 22 Apr 2019 04:01 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 22 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka police find 87 bomb detonators at main bus stand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

श्रीलंका के कोलंबो में एक बस स्टैंड पर पुलिस को 87 बम डेटोनेटर मिले हैं। बता दें ईस्टर के पवित्र त्योहार पर चर्च में इकट्ठा हुए लोगों को आत्मघाती हमलवरों ने रविवार को निशाना बनाया था। हमलावरों ने तीन लग्जरी होटलों को भी अपना निशाना बनाया।


loader

अबतक इन हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 290 हो चुकी है। जिसमें विदेशी नागरिकों सहित छह भारतीय भी शामिल हैं। वहीं घायलों की संख्या 500 से ज्यादा है। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है जो आज आधी रात से लागू हो जाएगी।
 


श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री राजिता सेनारत्ने ने कहा कि देश में ईस्टर के दिन हुए भीषण विस्फोटों के पीछे ‘नेशनल तोहिद जमात’ संगठन का हाथ होने की आशंका है। माना जाता है कि सभी आत्मघाती हमलावर श्रीलंका के ही नागरिक थे।

भारतीय तटरक्षक बल श्रीलंका से लगती सीमा पर हाई अलर्ट पर है। श्रीलंका को दहलाने वाले हमलावरों को भारत में किसी भी तरह के हमलों को अंजाम देने से रोकने के लिए जहाजों और मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट डोर्नियर की तैनाती की गई है।

एक दशक बाद इस देश में इस तरह के हमले हुए हैं। पुलिस ने 24 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। किसी भी आतंकी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस्लामिक समूह तौहिद जमात का इसमें हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

सरकार ने कोलंबो में रात के आठ बजे से सुबह के चार बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। सोशल मीडिया पर भी स्थानीय प्रतिबंध लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed