फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   suspects have been arrested over the theft of crown jewels from Paris' Louvre museum

Louvre Museum: लूवर संग्रहालय से गहने चोरी मामले में कई संदिग्ध गिरफ्तार, पेरिस छोड़ने की फिराक में था चोर

Sun, 26 Oct 2025 03:33 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,पेरिस Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 03:33 PM IST
सार

Louvre Museum:  पेरिस के प्रसिद्ध लूव्र संग्रहालय से शाही आभूषणों की चोरी के मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक रोइस्सी हवाईअड्डे से देश छोड़ने की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन
suspects have been arrested over the theft of crown jewels from Paris' Louvre museum
फ्रांस का प्रसिद्ध लूवर संग्रहालय - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस के प्रसिद्ध लुव्र संग्रहालय से शाही आभूषणों की चोरी के मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस के अभियोजक ने कहा कि जांचकर्ताओं ने शनिवार शाम ये गिरफ्तारियां कीं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक हवाई अड्डे से देश छोड़ने की तैयारी कर रहा था। प्रशासन ने गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में अभी ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन


पेरिस के अभियोजक ने रविवार को कहा कि जांचकर्ताओं ने शनिवार शाम ये गिरफ्तारियां कीं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक रोइस्सी हवाईअड्डे से देश छोड़ने की तैयारी कर रहा था। फ्रांसीसी मीडिया बीएफएम टीवी और ले पेरिसियन अखबार ने पहले खबर दी थी कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले रविवार की सुबह चोरों ने 8.8 करोड़ यूरो (10.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) मूल्य के गहने चुराने में आठ मिनट से भी कम समय लगाया था।
विज्ञापन


फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों ने लूव्र के अगले हिस्से में चढ़ने के लिए एक बास्केट लिफ्ट का इस्तेमाल किया। इसके बाद एक खिड़की को जबरन खोला और डिस्प्ले तोड़कर गहने चुरा भाग गए। संग्रहालय के निदेशक ने इस घटना को एक भयानक विफलता बताया। बेक्वाउ ने कहा कि सशस्त्र डकैतियों, गंभीर चोरी व कला चोरी के प्रभारी एक विशेष पुलिस इकाई के जांचकर्ताओं ने गिरफ्तारियां कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने बयान में जानकारी के समय से पहले लीक होने पर अफसोस जताया और कहा कि यह 100 से अधिक जांचकर्ताओं के काम में बाधा डाल सकता है। बेक्वाउ ने कहा कि संदिग्धों की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद आगे के विवरण का खुलासा किया जाएगा।

घटना पिछले रविवार को हुई थी। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई गई थी। उस समय म्यूजियम में भारी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। चोरों ने निर्माण स्थल के पास लिफ्ट का इस्तेमाल कर खिड़की तोड़ी, डिस्क कटर से शीशे काटे और सीधे उन शोकेसों तक पहुंचे जहां कीमती गहने रखे थे। उन्होंने डिस्प्ले केस तोड़कर नौ गहनों पर हाथ साफ किया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

क्या-क्या हुआ चोरी?
चोरी गए नौ गहनों में सबसे अहम था नेपोलियन तृतीय की पत्नी एम्प्रेस यूजिनी का पन्ना जड़ा ताज। यह सोने, हीरे और नक्काशीदार ईगल से सजा हुआ था। यह ताज संग्रहालय के बाहर टूटी हालत में मिला, जबकि बाकी गहनों का अभी तक कोई सुराग नहीं है।

बास्केट लिफ्ट की मदद से घुसे चोर
फ्रांसीसी दैनिक ले पेरिसियन ने बताया कि अपराधी दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले संग्रहालय और पूर्व महल में सीन की ओर मुख वाले हिस्से से घुसे, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपोलो गैलरी के कमरे तक सीधे पहुंचने के लिए एक बास्केट लिफ्ट का इस्तेमाल किया। ले पेरिसियन ने कहा कि खिड़कियां तोड़ने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर 'नेपोलियन और महारानी के आभूषण संग्रह से नौ आभूषण चुरा लिए।'


सुरक्षा पर उठे सवाल
लूवर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वही गैलरी है जहां फ्रांस के ताजपोशी गहनों को प्रदर्शित किया जाता है। इस जगह को खासतौर पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिनदहाड़े पर्यटकों के बीच इस तरह की चोरी यूरोप में पिछले एक दशक की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। यह चोरी ऐसे समय में हुई है जब संग्रहालय के कर्मचारी लगातार स्टाफ की कमी और सुरक्षा में ढिलाई की शिकायत कर रहे हैं। जून में भी कर्मचारियों ने भीड़भाड़ और कम कर्मचारियों के कारण हड़ताल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed