{"_id":"6a7ae980d5af37f41107567e","slug":"syria-court-sentences-bashar-al-assad-and-his-brother-death-for-war-crimes-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syria: सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, युद्ध अपराधों पर सीरियाई अदालत का फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Syria: सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, युद्ध अपराधों पर सीरियाई अदालत का फैसला
Tue, 11 Aug 2026 02:51 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, दमिश्क
न्यूज डेस्क, दमिश्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:51 PM IST
सार
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके भाई को सीरिया की एक अदालत ने युद्ध अपराध का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। बशर अल असद और उनका भाई फिलहाल रूस में रह रहे हैं।
विज्ञापन
बशर अल-असद, सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरिया की एक अदालत ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके भाई को मौत की सजा सुनाई है। यह सजा दोनों को युद्ध अपराधों को दोषी ठहराते हुए उनकी अनुपस्थिति में सुनाई गई। ये अपराध सीरिया में 14 साल चले संघर्ष के दौरान किए जाने के आरोप हैं, जिसमें करीब पांच लाख लोगों की जान गई।
बशर अल असद के चचेरे भाई को भी सुनाई गई मौत की सजा
इसी मामले में असद के मामा के बेटे आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई। नजीब पर दक्षिणी प्रांत दारा में सरकार की कार्रवाई का नेतृत्व करने का आरोप था, जिसके बाद विद्रोह शुरू हुआ और बाद में यह गृहयुद्ध में बदल गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नजीब जेल की वर्दी पहनकर अदालत में एक पिंजरे के अंदर खड़ा था, जहां न्यायाधीश ने सजा सुनाई।
असद और उनके भाई माहेर दिसंबर 2024 में विद्रोहियों के दमिश्क में प्रवेश करने के बाद रूस भाग गए थे। बाद में नजीब को गिरफ्तार कर लिया गया और वह उन सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हो गए, जिनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया। नजीब सीरियाई सेना के पूर्व ब्रिगेडियर जनरल हैं। वह 2011 में असद शासन के दौरान दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के प्रमुख थे।
विज्ञापन
पांच दशकों तक सीरिया पर रहा असद परिवार का शासन
सीरिया पर असद परिवार का 50 वर्षों तक शासन रहा। हाफेज अल-असद और फिर उनके बेटे बशर अल-असद ने सीरिया की लंबे समय तक सत्ता संभाली। 'अरब स्प्रिंग' के दौरान, 2011 में सीरिया में बशर अल असद की सरकार और उनके कथित दमनकारी शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया। जो 13 साल तक चले एक भयानक गृहयुद्ध में बदल गया। 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स' के अनुसार, इस गृह युद्ध में पांच लाख से ज्यादा लोग मारे गए। इसी युद्ध अपराध के लिए अब बशर अल असद और उनके भाई को मौत की सजा सुनाई गई है।