China: पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का शीर्ष जनरल चीन की संसद से बर्खास्त, अनुशासनहीनता का लगा था आरोप
China: पीएलए के शीर्ष जनरल मिया हुआ को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से बर्खास्त कर दिया गया है। वह चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य और सबसे युवा जनरल थे। उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों की जांच की जा रही थी और उन्हें शी जिनपिंग के फिर से सत्ता संभालने के बाद से बर्खास्त होने वाला दूसरा शीर्ष अधिकारी बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक शीर्ष जनरल को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से बर्खास्त कर दिया गया है। एनपीसी की स्थायी समिति की बैठक के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि मिया हुआ को संसद से बर्खास्त कर दिया गया है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
मिया पीएलए में सबसे युवा जनरल हैं। वह चीन के ताकतवार केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य भी हैं। सीएमसी की अध्यक्षता राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं। यह चीनी सेना की शीर्ष कमांड है। मिया सीएमसी के राजनीतिक कार्य विभाग के निदेशक भी रहे, जो कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांत और सेना में कर्मियों के तबादले को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ये भी पढ़ें: दहशत में पड़ोसी देश की नौसेना सतर्क, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित; हमले की आशंका से सहमा पाकिस्तान
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने नवंबर में मीडिया से बातचीत में पुष्टि की थी कि मिया को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों की जांच की जा रही हैं। 2012 में शी जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद से कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया या उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का सामना करना पड़ा है। इनमें दो रक्षा मंत्री भी शामिल हैं।
शी जिनपिंग ने कई बार पीएलए के नेताओं से कहा है कि वे पार्टी के प्रति पूरी तरह वफादार रहें। मिया सीएमसी से बर्खास्त होने वाले दूसरे सदस्य हैं, जबसे 2022 में शी ने फिर से सत्ता संभाली। पहले जो व्यक्ति बर्खास्त हुए थे, वह रक्षा मंत्री ली शांगफू थे। उन्होंने अक्तूबर 2023 में बर्खास्त किया गया था।
ये भी पढ़ें: इस्राइल ने गाजा पर किया जोरदार हमला, 12 लोगों की मौत; तीन बच्चे भी शामिल
मिया ने सेना में शामिल होने से पहले फुजियान प्रांत में पार्टी कार्यों में भाग लिया था। शी के सत्ता में आने के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा और उन्हें चीनी नौसेना में राजनीतिक आयुक्त के रूप में भूमिका मिली और बाद में पीएलए के सबसे युवा एडमिरल बन गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.