सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Trump Clashes with US Anchor Over Shooter’s Manifesto Question

'मैं बाल यौन का अपराधी नहीं': पत्रकार के किस सवाल पर भड़के ट्रंप? हमलावर एलन के नोट्स में था एपस्टीन का जिक्र

आईएएनएस, वॉशिंगटन Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई गोलीबारी ने दुनियाभर को चौंका दिया था। इस घटना को लेकर हाल में राष्ट्रपति ट्रंप से जब पत्रकार ने सवाल पूछा तो वह भड़क उठे। पढ़ें क्या है पूरा मामला...


 

Trump Clashes with US Anchor Over Shooter’s Manifesto Question
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@whitehouse
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेंसपोंडेंट डिनर के दौरान हुई फायरिंग का आरोपी पकड़ा जा चुका है, जिसकी पहचान टॉरेंस, कैलिफोर्निया के एक 31 साल के टीचर के रूप में हुई है। उसने हमले से कुछ मिनट पहले अपने परिवार को एक ईमेल भेजा था, जिसे एक सीनियर अधिकारी ने 'मेनिफेस्टो' कहा है। मेनिफेस्टो में उसने लिखा था कि वह ट्रंप सरकार के सदस्यों को टारगेट कर रहा था। 

Trending Videos


एंकर पर भड़के ट्रंप
इस सिलसिले में 60 मिनट्स इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस घटना के बारे में और आरोपी के मेनिफेस्टो के बारे में बात की। बातचीत के दौरान एंकर नोरा ओ'डॉनेल ने मेनिफेस्टो की चर्चा की, जिसपर अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोरा ने पूछा कि यह तथाकथित मेनिफेस्टो पढ़ने में बहुत हैरान करने वाली चीज है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसमें एक मकसद का जिक्र किया है। उन्होंने यह कोट लिखा है, सरकार के अधिकारी, वे टारगेट हैं।" और उन्होंने यह भी लिखा है, मैं अब किसी पीडोफाइल (बाल यौन अपराधी), दुष्कर्मी और देशद्रोही को अपने हाथ अपने जुर्मों से रंगने की इजाजत नहीं दूंगा। इस पर आपका क्या रिएक्शन है?

सवाल सुनते ही अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क उठे और कहा, मैं इंतजार कर रहा था कि आप इसे पढ़ो क्योंकि मुझे पता था कि आप इसे पढ़ोगे क्योंकि आप बहुत बुरे लोग हो। बहुत बुरे लोग। हां, उसने यह लिखा था। मैं दुष्कर्मी नहीं हूं। मैंने किसी का दुष्कर्म नहीं किया।

ये भी पढ़ें: अब पछतावे का होत जब...: डोनाल्ड ट्रंप को वोट देकर पछता रहे अमेरिकी, खाना-पेट्रोल से बिजली तक सब हुई महंगी

'मैं पीडोफाइल नहीं हूं'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं पीडोफाइल नहीं हूं। आपने किसी बीमार इंसान से वो बकवास पढ़ी? मैं उन सब चीजों से जुड़ गया जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं था। मैं पूरी तरह से बरी हो गया था। दूसरी तरफ आपके दोस्त वो हैं जो, मान लो, एपस्टीन या दूसरी चीजों में शामिल थे। वह एक बीमार इंसान है। लेकिन आपको इसे पढ़कर शर्म आनी चाहिए क्योंकि मैं उनमें से कोई नहीं हूं।"

अमेरिकी न्यूज एंकर ने इस पर कहा कि यह उनके शब्द नहीं हैं, यह आरोपी के शब्द हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि आपको 60 मिनट्स पर यह नहीं पढ़ना चाहिए। आप बदनाम हो। लेकिन आगे बढ़ो। चलो इंटरव्यू खत्म करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed