{"_id":"69856e9d5f307b0684090b8f","slug":"trumprx-gov-trump-fulfills-election-promise-by-launching-website-for-affordable-medicines-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"TrumpRx Gov: ट्रंप ने पूरा किया चुनावी वादा, लॉन्च की सस्ती दवाओं के लिए वेबसाइट; बोले- स्वस्थ रहेंगे अमेरिकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
TrumpRx Gov: ट्रंप ने पूरा किया चुनावी वादा, लॉन्च की सस्ती दवाओं के लिए वेबसाइट; बोले- स्वस्थ रहेंगे अमेरिकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: लव गौर
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार
TrumpRx Gov: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सस्ती दवाओं के लिए वेबसाइट लॉन्च करके अपना चुनावी वादा पूरा किया है। ट्रंप ने गुरुवार (05 फरवरी) को व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंपआरएक्स (TrumpRx) नाम की नई वेबसाइट के लॉन्च की, जो उपभोक्ताओं को सीधे फार्मा कंपनियों से रियायती दरों पर दवाएं खरीदने की सुविधा देती है।
अमेरिका में सस्ती दवाओं की वेबसाइट लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंपआरएक्सडॉटजीओवी (TrumpRx.Gov) नाम की एक नई सरकारी वेबसाइट लॉन्च की, जो आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली दर्जनों प्रिस्क्रिप्शन (डॉक्टर की ओर से लिखी) दवाओं पर भारी छूट मुहैया कराती है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे कदम को अमेरिकी इतिहास में दवाओं की कीमतों में सबसे बड़ी कमी करार दिया है।
व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, 'लोग बहुत सारा धन बचाएंगे और स्वस्थ रहेंगे'। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े दवा उत्पादक देशों ने अमेरिकी टैरिफ से बचने के बदले में 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' समझौतों के तहत कीमतें कम करने पर सहमति जताई है।
अमेरिकी लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
अमेरिकी ट्रंप के मुताबिक इससे अमेरिकी लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने इसे 'बहुत बड़ी डील' करार दिया। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने दावा किया उपभोक्ता इस साइट का इस्तेमाल करके फार्मेसियों में रिडीम किए जा सकने वाले कूपन के जरिए प्रिस्क्रिप्शन दवा पर डिस्काउंट वाली कीमतों का फायदा उठा सकते हैं।
दरअसल, यह योजना ट्रंप के चुनावी वादों और 'अमेरिका फर्स्ट' स्वास्थ्य नीति से जुड़ा है। ट्रंप का कहना है कि दूसरे अमीर देश अमेरिका में बनी दवाइयां कम कीमत पर खरीदते हैं, जबकि अमेरिकियों को इसके लिए तिगुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करेगा कि दवा कंपनियां उसी दाम पर दवा बेचें, जो बाकी देशों में मिल रही है। बता दें कि लंबे समय से दुनिया भर के समान उत्पादों की तुलना में अमेरिका में दवा की कीमतें आसमान छू रही है।
40 से अधिक दवाओं पर छूट के साथ लॉन्चिंग
व्हाइट हाउस ने बताया कि वेबसाइट 40 से अधिक लोकप्रिय दवाओं पर छूट के साथ लॉन्च की गई। जहां उपयोगकर्ता साइट पर अपनी मनचाही दवा खोज सकते हैं, फिर एक कूपन प्रिंट कर सकते हैं और उसे किसी फार्मेसी में प्रस्तुत करके रियायती मूल्य पर दवा खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Diego Garcia: डिएगो गार्सिया में सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप, कहा- बेस की सुरक्षा हमारा अधिकार
सस्ते दामों में मिलेगी दवा
ट्रंप ने वेबसाइट लॉन्च करते हुए उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिकी लंबे समय से दूसरे देशों के मरीजों की तुलना में दवाओं के लिए ज्यादा कीमत दे रहे हैं। ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी असल में पूरी दुनिया के लिए दवाओं की लागत पर सब्सिडी दे रहे थे, और अब ऐसा नहीं होगा।' राष्ट्रपति के अनुसार, दुनिया की 17 सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियों में से 16 ने प्राइसिंग फ्रेमवर्क के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और बाकी कंपनी के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि समझौतों के तहत अमेरिका में पेश की जाने वाली नई दवाओं को भी उसी सबसे कम ग्लोबल कीमत पर देना होगा।
ट्रंप ने की टैरिफ नीति की तारीफ
वहीं ट्रंप ने प्राइसिंग समझौतों को टैरिफ के इस्तेमाल से जोड़ा और कहा कि उन्होंने दूसरे देशों को चेतावनी दी थी कि अगर वे यूनाइटेड स्टेट्स के लिए कीमतें कम करने पर सहमत नहीं हुए तो विदेशों में दवाओं की कीमतें बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा, 'ऐसा करने से दूसरे देशों में दवाओं की कीमतें बढ़ जाएंगी। उन्हें सहमत होना पड़ा, और उनके सहमत होने का कारण मेरी टैरिफ नीति रही।'
ये भी पढ़ें: हड़बड़ी में मुहम्मद यूनुस: चुनाव से तीन दिन पहले अमेरिका संग बांग्लादेश की बड़ी डील, शर्तें पूरी तरह गोपनीय
वेबसाइट पर नई दवाएं भी जुड़ती रहेंगी
इसी के साथ अनमेरिका के चीफ डिजाइन ऑफिसर जो गेब्बिया ने इस साइट की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि यह साइट 40 से अधिक दवाओं के साथ लॉन्च हुई है, और इसमें नियमित तौर पर दवाएं जोड़ी जाती रहेंगी। यह साइट दवा और मैन्युफैक्चरर के आधार पर प्रिंटेबल या डिजिटल कूपन के जरिए एक्सेस देती है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन