फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Elections: Rishi Sunak SAYS Have no doubt I am the underdog in UK PM race

UK Elections: ब्रिटेन में पीएम पद के लिए सुनक ने लगाया जोर, बोले- कोई शक नहीं कि मैं दौड़ में अंडरडॉग हूं

Sat, 23 Jul 2022 10:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 10:12 PM IST
सार

सुनक ने कहा कि कंजरवेटिव पार्टी का एक वर्ग है जो विदेश सचिव लिज ट्रस को पसंद करता है और उन्हें पीएम बनता देखना चाहता है। उन्होंने बोरिस जॉनसन के समर्थक कैबिनेट मंत्रियों नादिन डोरिस और जैकब रीस-मोग पर बिना नाम लिए तंज कसा। 

विज्ञापन
UK Elections: Rishi Sunak SAYS Have no doubt I am the underdog in UK PM race
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही दौड़ में भारतवंशी ऋषि सुनक अब तक के सबसे मजबूत दावेदार हैं। शनिवार को सुनक ने कहा है कि 'इसमें कोई शक नहीं, मैं ब्रिटेन की पीएम की दौड़ में अंडरडॉग हूं।' पूर्वी इंग्लैंड के गृहनगर ग्रांथम में उन्होंने ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने अपने विपक्षियों पर भी निशाना साधा।  हालांकि ताजा आए आंकड़ों में वो लिज ट्रस से पिछड़ गए हैं। 

विज्ञापन


पूर्व टोरी प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर के पूर्वी इंग्लैंड के गृहनगर ग्रांथम में रेडी4ऋषि अभियान के क्रम में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि कंजरवेटिव पार्टी का एक वर्ग है जो विदेश सचिव लिज ट्रस को पसंद करता है और उन्हें पीएम बनता देखना चाहता है। उन्होंने बोरिस जॉनसन के समर्थक कैबिनेट मंत्रियों नादिन डोरिस और जैकब रीस-मोग पर बिना नाम लिए तंज कसा। ये मंत्री लिज ट्रस के समर्थन अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि कोई शक नहीं, मैं अंडरडॉग हूं। जो ताकतें चाहती हैं कि दूसरे उम्मीदवार का राज्याभिषेक हो। लेकिन मुझे लगता है कि सदस्य एक विकल्प चाहते हैं और वे मुझे सुनने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने दोहराया कि वह सबके पसंदीदा नहीं थे, लेकिन अब दो उम्मीदवार बचे हैं और उनमें मैं भी हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने भाषण के दौरान उन्होंने मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने की तत्काल आवश्यकता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति एक दुश्मन की तरह होती है। जो देश में रहने वाले सभी लोगों को गरीब बनाती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर लगी लगाम असली बदलाव है। मैं इसे कम करने की कसम खाता हूं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियां कृष्णा और अनुष्का भी शामिल थीं। 

गौरतलब है कि एक सर्वेक्षण के नतीजे बता रहे हैं कि ऋषि सुनक के सपने पर पानी फिर सकता है। दरसअल, इस नए सर्वे में विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में ऋषि सुनक पर 28 वोटों की बढ़त बना ली है। डाटा विश्लेषण कंपनी ‘यूगोव’ (YouGov) के ताजा सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली है। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने पीएम पद की दौड़ में सुनक और ट्रस दोनों को पार्टी के नेतृत्व को लेकर प्रतिस्पर्धा के अंतिम चरण में भेजने के लिए मतदान किया। 


यूगॉव सर्वेक्षण के अनुसार, इनमें से एक को चार अगस्त से सितंबर की शुरुआत तक चलने वाले मतदान में पार्टी सदस्यों द्वारा अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना है। इसमें जॉनसन सरकार में वित्तमंत्री रहे सुनक की राह आसान नही है। सर्वे के इस सप्ताह की शुरुआत के आंकड़े बताते हैं कि लिज ट्रस के ऋषि सुनक पर 19 अंकों की बढ़त का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed