फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK minister Rishi Sunak gets police partygate questionnaire news in Hindi

ब्रिटेन: वित्त मंत्री ऋषि सुनक को स्कॉटलैंड यार्ड ने दी प्रश्नावली, पार्टीगेट स्कैंडल की जांच से जुड़ा है मामला

Fri, 25 Feb 2022 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Feb 2022 11:06 PM IST
सार

ब्रिटेन के बहुचर्चित पार्टीगेट स्कैंडल की जांच के लिए स्कॉटलैंड यार्ड ने ब्रिटेन के चांसलर और वित्त मंत्री ऋषि सुनक को एक प्रश्नावली जारी की है। 

विज्ञापन
UK minister Rishi Sunak gets police partygate questionnaire news in Hindi
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक - फोटो : facebook/rishisunak

विस्तार

ब्रिटेन के चांसलर और वित्त मंत्री ऋषि सुनक को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने एक प्रश्नावली जारी की है। यह कदम यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 लॉकडाउन के उल्लंघन की जांच में उठाया गया है, जिसे पार्टीगेड स्कैंडल कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


यूके के राजकोष विभाग ने पुष्टि की है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक उन 50 अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें इस तरह की प्रश्नावली जारी की गई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की 'ऑपरेशन हिलमैन' नाम से हो रही जांच में इन लोगों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जिन लोगों को यह प्रश्नावली जारी की गई है उनमें प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का नाम भी शामिल है। इस सप्ताह की शुरुआत में सामने आए एक लीक दस्तावेज से पता चलता है कि इस तरह की पुलिस प्रश्नावली सावधानी के तहत पुलिस पूछताछ का एक रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रश्नावली पाने वाले लोगों को इसकी औपचारिक कानूनी स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। इन लोगों को सात दिन के अंदर पूरी सत्यता के साथ इसे जमा करना होगा। डॉउनिंग स्ट्रीट ने बताया है कि प्रधानमंत्री जॉनसन अपनी प्रश्नावली वापस भेज चुके हैं। 


सुनक पूर्व में स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने जून 2020 में प्रधानमंत्री जॉनसन के लिए आयोजित एक बर्थडे पार्टी में हिस्सा लिया था। यह पार्टी 10 डाउनिंग स्ट्रीय के कैबिनेट कक्ष में हुई थी। प्रधानमंत्री जॉनसन को इस मामले को लेकर खासी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed