फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK peer faces suspension for calling Indian-origin colleague ‘Lord Poppadom’ World News

UK Lord Poppadom Row: ब्रिटिश संसद में भारतीय मूल की सहकर्मी के अपमान का आरोप, तीन सप्ताह के निलंबन की सिफारिश

Sat, 14 Dec 2024 06:13 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 06:13 AM IST
सार

बैरोनेस मेयेर के आचरण को लेकर गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लिबरल डेमोक्रेट्स के उपनेता लॉर्ड ढोलकिया के प्रति उनके आचरण के संबंध में नस्लीय टिप्पणी के साथ उत्पीड़न की शिकायत का जिक्र किया गया।

विज्ञापन
UK peer faces suspension for calling Indian-origin colleague ‘Lord Poppadom’ World News
हाउस ऑफ लॉर्ड्स - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन की संसद में कंजर्वेटिव पार्टी की एक पीयर को तीन सप्ताह के लिए निलंबित करने और आचरण संबंधी प्रशिक्षण दिए जाने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश इसलिए की गई है क्योंकि हाउस ऑफ लॉर्ड्स की आचरण समिति ने जांच के दौरान पाया कि पीयर ने भारतीय मूल के एक सहकर्मी को लॉर्ड पोपाडोम कहकर उनका अपमान किया। बता दें कि पीयर ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य होते हैं।
विज्ञापन


भारतीय मूल के पीयर के अपमान का आरोप
बैरोनेस कैथरीन मेयेर पर इस वर्ष की शुरुआत में संसदीय समिति के साथी सदस्य के रूप में रवांडा की यात्रा के दौरान भारतीय मूल के लिबरल डेमोक्रेट लॉर्ड नवनीत ढोलकिया का “अपमानजनक” तरीके से उल्लेख करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


आचरण को लेकर सामने आई रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार बैरोनेस मेयेर के आचरण को लेकर गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लिबरल डेमोक्रेट्स के उपनेता लॉर्ड ढोलकिया के प्रति उनके आचरण के संबंध में नस्लीय टिप्पणी के साथ उत्पीड़न की शिकायत का जिक्र किया गया। इसको लेकर रिपोर्ट में बैरोनेस मेयेर को सदन से तीन सप्ताह के लिए निलंबित किए जाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि बैरोनेस मेयेर ने दो बार लॉर्ड ढोलकिया को लॉर्ड पोपाडोम कहा, इसके कारण निलंबन की अनुशंसा की गई है।

दो बार अपमान करने का आरोप
जानकारी के अनुसार फरवरी, 2024 में रवांडा में मानवाधिकारों पर संयुक्त समिति (जेसीएचआर) की यात्रा के दौरान दो अलग-अलग घटनाएं हुई थीं। पहली घटना तब घटी जब यात्रा के दौरान मेयेर ने गलती से ढोलकिया को लॉर्ड पोपट कह दिया था।


इसलिए ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने तुरंत माफी मांग ली थी और मामला खत्म हो गया था, लेकिन बाद में दौरे पर मौजूद अन्य लोगों ने ढोलकिया को बताया कि उन्होंने टैक्सी में यात्रा के दौरान ढोलकिया को दो बार लॉर्ड पोपाडोम कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed