फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Prime Minister Rishi Sunak wished Eid expressed concern situation of Palestinians in Gaza

UK: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दी ईद की शुभकामनाएं, गाजा में फलस्तीनियों की स्थिति पर जताई चिंता

Wed, 10 Apr 2024 06:56 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 06:56 AM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि उपवास के एक महीने बाद मैं आप सभी को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। मैं आप लोगों को न सिर्फ त्योहार के लिए बल्कि, विभिन्न क्षेत्रों में किए गए आपके योगदान के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं।  

विज्ञापन
UK Prime Minister Rishi Sunak wished Eid expressed concern situation of Palestinians in Gaza
Rishi Sunak - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश और दुनिया भर के मुस्लिमों को ईद की शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही उन्होंने गाजा में फलस्तीनियों की दुर्दशा पर भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गाजा में जारी रक्तपात और पीड़ा असहनीय है। ब्रिटेन संघर्ष को समाप्त करने और बंधकों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि सात अक्तूबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइल ने इस हमले को आंतकी हमला करार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमस खाई है कि वह जब तक हमास को पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर देते, तब तक वे युद्ध विराम नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के योगदान को याद किया
सुनक ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पूरे ब्रिटेन में मुस्लिम ईद का जश्न मना रहे हैं। देश और दुनिया के सभी मुस्लिमों को ईद की बधाई देते हुए उन्होंने ब्रिटेन के विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के योगदान को याद किया। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उपवास के एक महीने बाद मैं आप सभी को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। मैं आप लोगों को न सिर्फ त्योहार के लिए बल्कि, विभिन्न क्षेत्रों में किए गए आपके योगदान के लिए भी शुभकामनाएं देता हूं।  

विज्ञापन

 ब्रिटिश मुसलमान देश में सुरक्षित महसूस करें
वीडियो संदेश में उन्होंने गाजा का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे पता है कि कई लोग विशेष रूप से गाजा के लोगों के बारे में सोच रहे होंगे। ब्रिटेन यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है कि ब्रिटिश मुसलमान देश में सुरक्षित महसूस करें। हम हेट क्राइम से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने मस्जिदों, स्कूल और आस्था की रक्षा में मदद करने के लिए अगले चार वर्षों तक हर साल 29 मिलियन पाउंड से अधिक खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश कंपनियों द्वारा इस्राइल को बेचे जा रहे हथियारों को नहीं रोकेंगे
वहीं, अमेरिका के वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि काफी चर्चाओं के बाद हमने फैसला किया है कि हम अपने निर्यात लाइसेंस पॉलिसी को फिलहाल नहीं बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ब्रिटिश कंपनियों द्वारा इस्राइल को बेचे जा रहे हथियारों को नहीं रोकेंगे। इस्राइल को हथियारों की आपूर्ति की जाएगी। हम लगातार मामले की समीक्षा करते रहेंगे। हालांकि, कैमरन में कहा कि ब्रिटेन गाजा में मानवीय पहुंच के मुद्दे पर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed