सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   ukraine president Zelenskyy says US-led peace talks wrestling with Russian demands for Ukrainian territory

Ukraine: 'रूस की वजह से अटकी है अमेरिका की अगुवाई वाली शांति वार्ता', यूक्रेनी राष्ट्रपति का दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Dec 2025 04:31 AM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस के उसके इलाकों पर दावे की वजह से शांति वार्ता पर सहमति नहीं बन पा रही है। 

ukraine president Zelenskyy says US-led peace talks wrestling with Russian demands for Ukrainian territory
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa
विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की अगुवाई में चल रही शांति वार्ता में क्षेत्रीय मसलों पर कठिन बातचीत हो रही है, खासकर डोनेट्स्क क्षेत्र और रूसी कब्जे वाले जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने बुधवार को अमेरिका को 20 बिंदुओं वाला प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका संतुलित रुख अपनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह कहना अभी मुश्किल है कि अंतिम दस्तावेज कैसा होगा। 
Trending Videos


शांति प्रस्ताव में हैं ये प्रावधान
अमेरिका ने डोनबास में फ्री इकोनॉमिक जोन बनाने का सुझाव दिया है। अमेरिकी प्रस्ताव के मुताबिक यूक्रेनी सेना डोनेट्स्क से पीछे हट सकती है, लेकिन रूस भी उस क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि यदि यूक्रेन को पीछे हटना है तो रूस को भी समान दूरी पर पीछे जाना चाहिए। जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर रूस नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, जबकि यूक्रेन इसका विरोध करता है। अमेरिका ने इसे संयुक्त प्रबंधन के तहत चलाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस का मोर्चे पर बढ़त का दावा
पुतिन ने दावा किया कि रूसी सेना रणनीतिक बढ़त बनाए हुए है। रूस ने डोनेट्स्क के सिवेरस्क शहर पर कब्जा करने का दावा किया, लेकिन यूक्रेन ने इसे नकार दिया। यूक्रेन के ड्रोन ने पहली बार कैस्पियन सागर में एक रूसी तेल रिग को निशाना बनाया, जिससे 20 से अधिक कुओं से तेल-गैस का उत्पादन ठप हुआ। इसके अलावा, यूक्रेन ने रात में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया, जिससे मॉस्को के सभी चार हवाईअड्डों पर उड़ानें सात घंटे तक रुकी रहीं।

अमेरिका से जारी तनाव के बीच, रूसी राष्ट्रपति ने मादुरो से की बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर बात की और अमेरिकी दबाव के बीच वेनेज़ुएला के लोगों के लिए एकजुटता व्यक्त की। रूस की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पुतिन ने मादुरो को भरोसा दिलाया कि वे बाहरी दबावों के बीच राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा के उनके प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। यह बातचीत उस समय हुई है जब अमेरिकी बलों ने वेनेज़ुएला के तट के पास एक तेल टैंकर को जब्त किया। यह ट्रम्प प्रशासन की ओर से मादुरो पर और दबाव बढ़ाने की ताजा कार्रवाई है। अमेरिका ने मादुरो पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- India-US Ties: 'टैरिफ और एच-1बी वीजा शुल्क से भारत-अमेरिका रिश्तों पर असर', अमेरिकी सांसदों ने जताई चिंता

अमेरिकी कांग्रेस में गुरुवार को गवाही देते हुए, होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह कार्रवाई प्रशासन की एंटी-ड्रग रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका ने हाल के वर्षों में कैरिबियाई क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी को काफी बढ़ाया है और कई कथित ड्रग तस्करी करने वाली नावों पर घातक हमले किए हैं। वहीं मादुरो का कहना है कि अमेरिका का असली मकसद उन्हें सत्ता से गिराना है। वेनेज़ुएला सरकार ने तेल टैंकर की जब्ती को चोरी और अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती बताया। वेनेज़ुएला सरकार ने कहा कि पुतिन ने मादुरो को भरोसा दिलाया कि मास्को और काराकास के बीच सीधी बातचीत खुली रहेगी और रूस वेनेज़ुएला को संप्रभुता और क्षेत्रीय शांति की लड़ाई में समर्थन देता रहेगा। ह्यूगो शावेज की तरह, मादुरो के रूस से करीबी रिश्ते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed