सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNGA79: World leaders back permanent UN Security Council seat for New Delhi

Video: UNGA में गूंजा भारत का समर्थन, विश्व नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट की वकालत की

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 01 Oct 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की वकालत करने वाले देशों की सूची में रूस, अमेरिका, फ्रांस, पुर्तगाल और ब्रिटेन हैं। इन देशों के नेताओं ने स्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

UNGA79: World leaders back permanent UN Security Council seat for New Delhi
संयुक्त राष्ट्र महासभा - फोटो : यूएन टीवी
विज्ञापन

विस्तार

इस साल हुई 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA79) में सबसे ज्यादा दो मांगे गूंजी। पहली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार लाने और दूसरा भारत को स्थायी सीट देने की मांग की गई। भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिले इसके लिए दुनिया भर के कई देश समर्थन दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता का विस्तार करने के लिए विश्व नेताओं के बीच आम सहमति बनती दिखी। 

Trending Videos


इन देशों ने किया समर्थन
भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की वकालत करने वाले देशों की सूची में रूस, अमेरिका, फ्रांस, पुर्तगाल और ब्रिटेन हैं। इन देशों के नेताओं ने स्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने वीडियो साझा किया
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया। इसमें भारत की उम्मीदवारी के लिए विश्व नेता समर्थन करते हुए दिखाई दिए। वीडियो के साथ-साथ भारत के स्थायी मिशन ने लिखा, 'यूएनजीए-79 में एक मूलमंत्र। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, दोस्तों और भागीदारों।'

क्या बोले अंगोला के राष्ट्रपति?
वीडियो में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको ने तुरंत सुधार पर जोर दिया। साथ ही कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सुधार दक्षिण देशों (अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और भारतीय उपमहाद्वीप) को आवाज देने के लिए जरूरी प्रतीत होता है।



चिले के बोरिक ने भी दिया समर्थन
वहीं, चिले के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने इस सुधार के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, 'जब संयुक्त राष्ट्र अपना 80वां जन्मदिन मनाएगा, तो सुरक्षा परिषद में लैटिन अमेरिका, भारत और अफ्रीका से कम से कम एक देश शामिल होगा।'



फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार के लिए अपने देश के समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा, 'मैं फिर से दोहराता हूं कि फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है। जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए।'



हम ब्राजील और भारत की उम्मीदवारी के पक्ष में: रूसी विदेश मंत्री
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी इसी तरह का समर्थन जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हम ब्राजील और भारत की उम्मीदवारी के पक्ष में अपनी स्थिति का समर्थन करते हैं।



अमेरिका ने इन लोगों का दिया साथ
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, 'विकासशील देशों का बेहतर प्रतिनिधित्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार होना जरूरी है। संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि इसमें अफ्रीका के लिए दो स्थायी सीटें, छोटे द्वीपीय विकासशील देशों के लिए एक सीट और जर्मनी, जापान और भारत जैसे देशों के लिए स्थायी सीटों के अलावा लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के लिए स्थायी प्रतिनिधित्व शामिल होना चाहिए, जिनका हम लंबे समय से समर्थन करते रहे हैं।'



फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट की वकालत की
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने के लिए अपना समर्थन दिया। 



पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति वेस्ले सिमिना और भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे ने भारत की उम्मीदवारी की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed