फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US activities in the Indian Pacific region are being considered as a warning to China

चीन को चेतावनी मानी जा रहीं हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी गतिविधियां

Sat, 13 Jun 2020 05:19 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 13 Jun 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
US activities in the Indian Pacific region are being considered as a warning to China
अमेरिकी नौसेना - फोटो : social media
पिछले तीन साल में पहली बार हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भीतर अमेरिकी विमानवाहक नौसैनिक जहाज गश्त कर रहे हैं। अमेरिकी नौसेना के क्रूजर, विध्वंसक पोत, लड़ाकू व अन्य विमानों के साथ असामान्य तरीके से 3 युद्धपोत ऐसे वक्त में एक साथ दिखे हैं जब अमेरिका ने कोरोना वायरस से निपटने के चीन के तौर तरीकों की आलोचना तेज कर दी है।
विज्ञापन


ये गतिविधियां चीन के लिए चुनौती की तरह देखी जा रही हैं। चीन-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से प्रभावित इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना का यह शक्ति प्रदर्शन इस बात का संकेत भी है कि नौसेना कोरोना वायरस के प्रकोप के बुरे दिनों से उबर गई है।
विज्ञापन


सेंटर फॉर स्ट्रटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में चाइना पॉवर प्रोजेक्ट के निदेशक, बोनी ग्लेजर ने कहा, ‘चीनी लेखों में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं कि अमेरिका कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित है, उसकी सैन्य तैयारियां कम हैं, शायद इसलिए अमेरिका ने चीन को यह संदेश देने के लिए प्रयास किया है कि उसे गलत आकलन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे चीन निश्चित ही अमेरिका की उकसावे वाली कार्रवाई के तौर पर देखेगा।’ इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में चीन को सुरक्षा संबंधी प्रमुख चिंता बताया गया है, वहीं पेंटागन के नेता और अधिक संसाधनों तथा सैन्य परिसपंत्तियों को क्षेत्र में पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

अमेरिकी नौसैनिक शक्ति के प्रतीक
हिंद-प्रशांत कमान में परिचालन निदेशक, रियर एडमिरल स्टीफन कोहलर ने कहा, ‘मजबूत तरीके से यह मौजूदगी क्षमता स्पर्धा का ही हिस्सा है। और जैसा कि मैं यहां अपने साथियों से हमेशा कहता हूं, जब आप स्पर्धा में हैं तो आपको जीतने के लिए मौजूद रहना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘विमानवाहक पोत और हमलावर समूह अमेरिकी नौसैनिक शक्ति के प्रतीक हैं। इससे मैं बहुत उत्साहित हूं।’ 


चीन बढ़ा रहा सैन्य चौकियां
रियर एडमिरल स्टीफन कोहलर ने हवाई के अपने दफ्तर में बातचीत के दौरान कहा कि चीन धीरे-धीरे और क्रमिक ढंग से दक्षिण चीन सागर में सैन्य चौकियां बना रहा है, वहां मिसाइलें और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली तैनात कर रहा है। वहीं, अमेरिका और अन्य सहयोगी तथा साझेदारों ने क्षेत्र में परिचालन बढ़ा दिया है। कोहलर ने कहा कि चीन ने हाल ही में स्प्रेटली द्वीप समूह में फियरी क्रॉस रीफ पर विमान तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed