फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US ambassador to NATO claims Russia will likely never reach a compromise on the Ukraine war

शांति के लिए कभी तैयार नहीं होगा रूस?: नाटो में अमेरिकी राजदूत के बयान से बढ़ी हलचल, समझिए क्या हैं इसके मायने

Sat, 14 Feb 2026 07:57 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 07:57 AM IST
सार

करीब चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीदों के बीच नाटो में अमेरिकी प्रतिनिधि मैथ्यू व्हिटेकर का बड़ा बयान सामने आया है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यूक्रेन समझौते को तैयार है, लेकिन रूस की मंशा संदिग्ध है। उनके इस बयान ने कूटनीतिक प्रयासों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
US ambassador to NATO claims Russia will likely never reach a compromise on the Ukraine war
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समकक्ष जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : PTI

विस्तार

करीब चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध ने यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। कई दौर की शांति वार्ताओं और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद मोर्चे पर तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिका के प्रतिनिधि मैथ्यू व्हिटेकर का रूस को लेकर सामने आए बयान ने पूरे मामले को एक अलग मोड़ दे दिया है। उनका कहना है कि रूस शायद कभी भी यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं होगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब इस युद्ध को शुरू हुए लगभग चार साल होने वाले हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत मैथ्यू व्हिटेकर ने ये बात जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के एक पैनल में कही। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रूस किसी समझौते के लिए तैयार है। व्हिटेकर ने कहा कि मेरी समझ से यूक्रेन इस समय एक उचित और परिस्थितियों के हिसाब से न्यायसंगत समझौते के लिए तैयार है। लेकिन मुझे इस बात का विश्वास नहीं है कि रूस वास्तव में समझौता करना चाहता है या कभी कर पाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran-US Clash: '47 साल से सिर्फ बातचीत होती रही, इसे हमेशा के लिए सुलझा लेंगे', ईरान को ट्रंप की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का अलग रुख
बता दें कि राजदूत का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से बिल्कुल अलग है। ट्रंप ने उसी दिन कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को तेजी से कदम उठाने होंगे, क्योंकि रूस समझौता करना चाहता है। ट्रंप लगातार इस युद्ध को खत्म करने की बात करते रहे हैं। फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। हालांकि अमेरिका की मध्यस्थता में अब तक हुई बातचीत से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।


अब समझिए रूस की शर्तें और यूक्रेन का रुख
रूस अब भी यूक्रेन से बड़े क्षेत्रीय और राजनीतिक समझौते की मांग कर रहा है। मॉस्को चाहता है कि यूक्रेन अपने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र से सेना हटा ले। लेकिन कीव ने इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया है और इसे आत्मसमर्पण जैसा कदम बताया है। यूक्रेन का कहना है कि किसी भी युद्धविराम या समझौते से पहले उसे पश्चिमी देशों से मजबूत सुरक्षा गारंटी चाहिए, ताकि भविष्य में रूस फिर से हमला न कर सके।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: पीएम के अधिकार सीमित, बढ़ेगी राष्ट्रपति की ताकत; महिलाओं का दबदबा होगा कायम; क्या है जुलाई चार्टर?

रूस और यूक्रेन का स्टैंड और बदलता रुख
गौरतलब है कि इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका के भीतर भी अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। एक ओर जहां कुछ नेता मानते हैं कि रूस समझौते के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राजनयिकों को रूस की मंशा पर संदेह है। फिलहाल युद्ध जारी है और दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आने वाले समय में कोई कूटनीतिक समाधान निकल पाएगा या संघर्ष और लंबा खिंचेगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed