{"_id":"672930c6c8133b41410778f6","slug":"us-election-indian-american-votes-will-make-a-difference-hindu-coalition-founder-shalabh-shali-kumar-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Election: 'भारतीय-अमेरिकी वोटों से पड़ेगा फर्क', रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक शलभ शाली कुमार का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Election: 'भारतीय-अमेरिकी वोटों से पड़ेगा फर्क', रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक शलभ शाली कुमार का बयान
Tue, 05 Nov 2024 02:12 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:12 AM IST
सार
मंगलवार को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है। जिसमें लगभग 160 मिलयन से ज्यादा मतदाताओं के मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। इसी सिलसिले में रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक शलभ शाली ने इस चुनाव में भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के वोटो के मतहत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक, शलभ शाली कुमार
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव होने है। कई महीनों से चल रहे इस घमासान का आज खात्मा होने वाला है। मतदान के मद्देनजर व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी बीच अमेरिकी उद्योगपति और रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के संस्थापक शलभ शाली कुमार का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने अमेरिकी चुनाव में भारतीय-अमेरिकी नागरिकों के वोटो के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन दिखाते हुए कहा कि अगर ट्रंप चुनाव जीतते है तो वो भारत और अमेरिका एक मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में भी काम करेंगे।
ट्रंप और पीएम मोदी के रिश्ते की सरहाना की
शलभ शाली कुमार ने ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच की दोस्ती की भी सराहना करते हुए कहा कि अगर ट्रंप फिर से चुने जाते हैं, तो अगले चार साल शानदार होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कमला हैरिस पर भी आरोप लगाया कि उनकी नीतियां भारत के खिलाफ हैं और कहा कि वे पाकिस्तान को समर्थन देने वाले हैं।
भारतीय-अमेरिकी वोटरों का बताया महत्व
कुमार ने अमेरिकी चुनावी में भारतीय-अमेरिकियों वोटरों की महत्व बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों के वोट आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव 2016 की तुलना में ज्यादा करीबी है। युद्ध के मैदान वाले सात राज्यों में हिंदू और भारतीय वोट निर्णायक होंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। प्रमुख राज्यों में भारतीय-अमेरिकियों के लगभग एक मिलियन वोट हैं, जो अगले राष्ट्रपति के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
आज होने है चुनाव
बता दें कि अमेरिका में आज यानी मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं और 160 मिलियन से ज्यादा मतदाताओं के मतदान की उम्मीद है। आज होने वाले मतदान से अमेरिकी की सत्ता में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी या फिर कमला हैरिस की फतेह तय होगी।
75 मिलियन से ज्यादा लोग कर चुके है मतदान
अमेरिकी चुनाव में अब तक लगभग 75 मिलियन मतदाता मतदान कर चुके हैं। वर्तमान में कोई भी उम्मीदवार 270 चुनावी वोट पाने में आगे नहीं है। 4 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, कुछ सर्वेक्षणों में ट्रंप और हैरिस दोनों को बराबरी का अनुमान लगाया गया है।