{"_id":"6904272cf7e8e739f9040372","slug":"us-jet-blue-passengers-hospitalised-after-emergency-landing-in-florida-news-and-updates-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US: फ्लोरिडा में जेटब्लू विमान की आपातकालीन लैंडिंग, कई यात्री अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: फ्लोरिडा में जेटब्लू विमान की आपातकालीन लैंडिंग, कई यात्री अस्पताल में भर्ती
Fri, 31 Oct 2025 08:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:34 AM IST
सार
बताया गया है कि कैंकून से न्यूअर्क जा रहा जेटब्लू का एयरबस ए320 विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे टैम्पा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अमेरिकी विमानन नियामक संस्था एफएए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जेट ब्लू।
- फोटो : Jet Blue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दरअसल, मैक्सिको से अमेरिका जा रहा जेटब्लू एयरलाइंस का विमान ने गुरुवार को उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई से तेज गिरावट का सामना किया। इसके बाद फ्लाइट को अमेरिका के फ्लोरिडा में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि कैंकून से न्यूअर्क जा रहा जेटब्लू का एयरबस ए320 विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे टैम्पा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अमेरिकी विमानन नियामक संस्था एफएए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अब तक यह साफ नहीं है कि इस घटना में कुल कितने लोग घायल हुए और उनकी चोट कितनी गंभीर है। हालांकि, हवाई यातायात से जुड़े ऑडियो में पायलट को कहते सुना गया, “कम से कम तीन यात्री घायल हैं, एक के सिर पर चोट आई है।” हवाई अड्डे पर ही चिकित्सा अधिकारियों ने यात्रियों और चालक दल का चिकित्सीय परीक्षण किया गया और कुछ लोगों को आगे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जेटब्लू ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा कि विमान को सेवा से हटा दिया गया है और गिरावट के कारणों की पूरी जांच की जाएगी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।