{"_id":"69f41331bfef6b53ab0b202e","slug":"us-president-donald-trump-announce-removal-of-tariffs-on-scotch-whiskey-in-honour-of-uk-royal-visit-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ब्रिटेन के शाही परिवार के सम्मान में ट्रंप का बड़ा एलान, स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ हटाने की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ब्रिटेन के शाही परिवार के सम्मान में ट्रंप का बड़ा एलान, स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ हटाने की घोषणा
एएनआई, वॉशिंगटन
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 01 May 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स और रानी कैमिला के अमेरिका के राजकीय दौरे के सम्मान में स्कॉच व्हिस्की पर लगे टैरिफ को हटाने का एलान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी।
डोनाल्ड ट्रंप के साथ किंग चार्ल्स तृतीय
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला के अमेरिका के राजकीय दौरे के सम्मान में बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की पर लगे टैरिफ और व्यापार प्रतिबंध को हटाने का एलान किया है। ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'यूनाइटेड किंगडम के राजा और रानी के सम्मान में, जो अभी अभी व्हाइट हाउस से रवाना हुए हैं और जल्द ही अपने शानदार देश लौट रहे हैं, मैं व्हिस्की पर लगे टैरिफ और प्रतिबंधों को हटा रहा हूं, जो स्कॉटलैंड और केंटकी राष्ट्रमंडल के बीच व्हिस्की और बॉर्बन की व्यापार क्षमता से संबंधित हैं। ये स्कॉटलैंड और केंटकी के दो बहुत महत्वपूर्ण उद्योग हैं।'
ट्रंप बोले- राजा और रानी ने मुझसे वो काम करवा दिया, जो कोई नहीं करा सका
ट्रंप ने लिखा, 'लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। राजा और रानी ने मुझसे वह काम करवा दिया, जो कोई और नहीं कर सका और वह भी बिना पूछे। अमेरिका में उन दोनों का होना, मेरे लिए एक अद्भुत सम्मान की बात है।' ट्रंप ने अपने इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला ने बुधवार को 9/11 स्मारक का दौरा कर आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। किंग चार्ल्स ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग से भी मुलाकात की।
किंग चार्ल्स के अमेरिका दौरे से सुधर सकते हैं दोनों देशों के संबंध
पहले टैरिफ और अब ईरान युद्ध में शामिल होने से ब्रिटेन के इनकार के चलते अमेरिका और ब्रिटेन के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। ईरान युद्ध में साथ नहीं देने के लिए ट्रंप कई बार सार्वजनिक तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की तीखी आलोचना कर चुके हैं। अमेरिका के साथ ब्रिटेन के संबंध मजबूत करने के लिए ब्रिटिश शाही परिवार का इस्तेमाल ब्रिटेन की पुरानी रणनीति रही है। किंग चार्ल्स ने भी ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन के बीच गहरे मजबूत संबंधों का हवाला दिया और दोनों देशों के गठबंधन को मानव इतिहास के सबसे बड़े गठबंधनों में से एक बताया।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन