सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JP Morgan Executive Lorna Hajdini Accused of Sexual Abuse and Racial Harassment in New York Lawsuit

New York: जेपी मॉर्गन की वरिष्ठ अधिकारी पर यौन शोषण और नस्लीय उत्पीड़न के गंभीर आरोप, कोर्ट में मामला दर्ज

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Shivam Garg Updated Fri, 01 May 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन की वरिष्ठ अधिकारी पर पूर्व सहयोगी ने यौन शोषण, नस्लीय उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अदालत में दर्ज है, जबकि बैंक ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

JP Morgan Executive Lorna Hajdini Accused of Sexual Abuse and Racial Harassment in New York Lawsuit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के बड़े बैंकिंग समूह जेपी मॉर्गन चेस एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी पर उनके पूर्व सहयोगी ने यौन शोषण, नस्लीय उत्पीड़न और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला न्यूयॉर्क की सुप्रीम कोर्ट में दर्ज किया गया है।

Trending Videos


वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप
मामले में आरोपी के रूप में 37 वर्षीय कार्यकारी निदेशक लोर्ना हजदिनी का नाम शामिल है। शिकायतकर्ता, जो बैंक की लीवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन में काम करता था, ने आरोप लगाया है कि उसे महीनों तक मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण और नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में शोषण और दबाव के आरोप
अदालत में दायर याचिका के अनुसार, आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शिकायतकर्ता पर निजी और पेशेवर दबाव बनाया। आरोप में यह भी कहा गया है कि उसे प्रमोशन और करियर ग्रोथ के नाम पर कई बार अनुचित मांगों का सामना करना पड़ा। शिकायत में दावा किया गया है कि पीड़ित को नस्लीय अपमान और अपमानजनक शब्दों का सामना करना पड़ा। साथ ही यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे करियर खत्म करने और नौकरी से निकालने की धमकियां दी गईं।

नौकरी और प्रमोशन को लेकर दबाव का आरोप
पीड़ित का कहना है कि बार-बार इनकार करने के बावजूद उसे मानसिक दबाव में रखा गया और प्रमोशन को लेकर शर्तें रखी गईं। बाद में उसने बैंक छोड़कर अन्य नौकरी तलाशने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर उसे नकारात्मक रेफरेंस का सामना करना पड़ा।

कंपनी की प्रतिक्रिया
जेपी मॉर्गन ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि आंतरिक जांच में इन दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला है। कंपनी के अनुसार, कई कर्मचारियों ने जांच में सहयोग किया, लेकिन शिकायतकर्ता ने पर्याप्त जानकारी साझा नहीं की। मुकदमे में पीड़ित ने मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान, प्रतिष्ठा को नुकसान और दंडात्मक मुआवजे की मांग की है। साथ ही उसने कार्यस्थल की नीतियों में बदलाव की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed