सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump said India already made deal to buy Venezuelan oil urges China

Trump on India: 'वेनेजुएला का तेल खरीदेगा भारत', डोनाल्ड ट्रंप का बयान; बोले-समझौते की रूपरेखा तैयार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: लव गौर Updated Sun, 01 Feb 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Trump on India: भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। अमेरिका के वेनेजुएला तेल भंडार पर नियंत्रण के बाद अब भारत बड़ी डील करने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि भारत वेनेजुएला का तेल खरीदेगा। समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

US President Donald Trump said India already made deal to buy Venezuelan oil urges China
डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। अमेरिकी की पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर लिए गए एक्शन के बाद वेनेजुएला की भारत से यह पहली वार्ता की। अब इस कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल खरीद पर भारत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही तेल खरीदने के लिए एक समझौता कर चुका है।
Trending Videos


तेल खरीद पर भारत को लेकर ट्रंप का बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (01 फरवरी) को कहा कि भारत ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाए वेनेजुएला से तेल आयात करेगा। फ्लोरिडा जाते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत इसमें शामिल हो रहा है और वह ईरान से तेल खरीदने के बजाए वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। इसलिए हमने समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत
उन्होंने आगे कहा, 'हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत इसमें शामिल हो रहा है और वह ईरान से तेल खरीदने के बजाए वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। हमने पहले ही समझौता कर लिया है। भारत इसमें शामिल हो रहा है और वे आ रहे हैं, हमने पहले ही उस समझौते पर सहमति बना ली है, समझौते की अवधारणा तैयार कर ली है।' फिलहाल भारत की ओर से अभी ट्रंप की टिप्पकी पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Cuba-US Clash: 'मातृभूमि या मौत', ट्रंप के टैरिफ पर बोले क्यूबा के राष्ट्रपति; अमेरिका को दी चेतावनी

चीन को भी डील के लिए बुलाया
इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए चीन से भी तेल खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि चीन का स्वागत है, वे आएं और तेल पर एक शानदार डील करें। हमने पहले ही एक डील (भारत से) कर ली है। बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने बताया था कि वेनेजुएला ने वॉशिंगटन को 52 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के 50 मिलियन बैरल तेल की पेशकश की है, और उन्होंने उस सौदे पर सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें: Venezuela: वेनेजुएला में ऐतिहासिक बदलाव, दो दशक बाद बड़ा फैसला; तेल उद्योग को निजीकरण-विदेशी निवेश के लिए खोला

ट्रंप के बयान पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
इधर, ट्रंप के भारत के वेनेजुएला से तेल खरीदने के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने केंद्र को घेरते हुए कहा कि अमेरिकी नेता हमारी अपनी सरकार ने जो किया है या करने वाली है, उसके बारे में जानकारी देना जारी रखे हुए हैं। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर ट्रंप की टिप्पणियों का ऑडियो साझा किया और कहा, 'उन्होंने (ट्रंप ने) हमें बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है। उन्होंने हमें बताया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। और अब यह।' रमेश ने एक्स पर कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप हमें लगातार इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि हमारी अपनी सरकार ने क्या किया है या क्या करने वाली है।'

डेल्सी रोड्रिग्ज की पीएम मोदी से वार्ता
बता दें कि शुक्रवार (30 जनवरी) को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर वार्ता की। जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा हुई। एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात हुई। हमने सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने व विस्तार देने पर सहमति जताई है, ताकि आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। 

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed