सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden preparting 725 Million dollars package for Ukraine in wake of Russia War news and updat

US: यूक्रेन को 72.5 करोड़ डॉलर की मदद देने की तैयारी कर रहे बाइडन, रूस के खिलाफ इन हथियारों से बनाएंगे मजबूत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

बताया गया है कि यूक्रेन के लिए हथियारों के इस पैकेज का आधिकारिक नोटिफिकेशन सोमवार तक ही संसद के पास भेजा जा सकता है। इस पैकेज की सामग्री और आकार भी आने वाले दिनों में बदल सकता है और इस पर बाइडन के हस्ताक्षर होना तय है। 

US President Joe Biden preparting 725 Million dollars package for Ukraine in wake of Russia War news and updat
वोलोदिमीर जेलेंस्की, जो बाइडन - फोटो : X/VolodymyrZelenskyy
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में अभी करीब दो महीने का समय और रह गया है। ऐसे में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले डेमोक्रेट नेता रूस के साथ युद्ध में घिरे यूक्रेन की निर्णायक मदद करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बाइडन ने इसके लिए यूक्रेन को 72.5 करोड़ डॉलर के पैकेज के जरिए मदद भेजने की तैयारी भी कर ली है। 
Trending Videos


अमेरिकी सरकार के दो अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आधिकारिक योजना के तहत बाइडन इस पैकेज से यूक्रेन को हथियारों से भर देना चाहते हैं। वह यूक्रेन को अमेरिकी जखीरे से टैंक-रोधी हथियारों के अलावा बारूदी सुरंगे, ड्रोन्स, स्टिंगर मिसाइलें और हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) एम्युनिशन मुहैया कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ने यूक्रेन को गाइडेड मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (GMLRS) के लिए क्लस्टर म्यूनिशन मुहैया कराने का लक्ष्य भी रखा है। बताया गया है कि यूक्रेन के लिए हथियारों के इस पैकेज का आधिकारिक नोटिफिकेशन सोमवार तक ही संसद के पास भेजा जा सकता है। इस पैकेज की सामग्री और आकार भी आने वाले दिनों में बदल सकता है और इस पर बाइडन के हस्ताक्षर होना तय है। 

गौरतलब है कि अमेरिका ने बीते कई दशकों से किसी भी देश को बारूदी सुरंगों से जुड़ी तकनीक नहीं दी है। इनके इस्तेमाल भी काफी हद तक विवादित रहा है, क्योंकि इससे बड़े स्तर पर आम नागरिकों को नुकसान पहुंचता है। करीब 160 देश इनके इस्तेमाल के खिलाफ संधि पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। लेकिन यूक्रेन ने रूसी सेना के हमले के बाद अमेरिका से इनकी मांग की थी, ताकि रूस के सैनिकों को सीमा पर ही रोका जा सके।

विशेष ताकत का इस्तेमाल कर यूक्रेन को मदद पहुंचा रहे बाइडन
रूस के खिलाफ यूक्रेन को मदद पहुंचाने के लिए जो बाइडन राष्ट्रपति को मिली विशेष ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे प्रेजिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी (पीडीए) भी कहते हैं, जिसके तहत अमेरिका आपात की स्थिति में साथी देशों की मदद के लिए अपने मौजूदा हथियारों के स्टॉक से भी मदद भेज सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां पहले राष्ट्रपति इस ताकत का इस्तेमाल कर 12.5 करोड़ से 25 करोड़ डॉलर तक की मदद का एलान करते थे, वहीं अकेले बाइडन पद पर रहते हुए इस ताकत का इस्तेमाल कर 4 से 5 अरब डॉलर की मदद संसद की तरफ से अधिकृत करवा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed