सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   US Russia Politics Prez Trump Not happy with Putin killing people in Ukraine statement in cabinet meeting

अमेरिकी राष्ट्रपति कैबिनेट बैठक में बोले: पुतिन से 'खुश नहीं'; यूक्रेन में 'लोगों की हत्या' का दोषी भी ठहराया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से नाराजगी जाहिर की है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि रूस के हमलों से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है और यह युद्ध अब भी थम नहीं रहा। उन्होंने माना कि पहले उन्हें लगा था कि वे पुतिन को समझाकर युद्ध रुकवा सकते हैं, लेकिन यह काम बेहद मुश्किल साबित हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मॉस्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

US Russia Politics Prez Trump Not happy with Putin killing people in Ukraine statement in cabinet meeting
राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार

रूस और यूक्रेन संघर्ष में रूस की तरफ से लगातार हो रहे हमले को लेकर एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को व्हाइट हाउस में हुई बैठक में ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन पर लगातार हो रहे हमले के चलते वे रूसी राष्ट्रपती व्लोदिमीर पुतिन से नाराज है। ट्रंप ने कहा कि ये युद्ध बहुत से लोगों की जान ले चुका है और अभी भी ये सिलसिला जारी है। साथ ही ट्रंप ने माना कि उन्होंने पहले यह सोचा था कि पुतिन को मना कर युद्ध रुकवा सकते हैं, लेकिन यह काम काफी मुश्किल साबित हुआ।
Trending Videos


पहले किया था पुतिन का समर्थन
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने अपने पिछले चुनाव प्रचार में दावा किया था कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म कर सकते हैं। हालांकि अब उन्होंने स्वीकार किया है कि पुतिन शांति की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। ट्रंप ने कुछ दिन पहले पुतिन से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह युद्ध रोकना चाहते हैं। इतना ही नहीं बीते सोमवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ डिनर के दौरान भी ट्रंप ने कहा था कि मैं राष्ट्रपति पुतिन से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: जालसाज ने AI से रुबियो की फर्जी पहचान बनाकर की धोखाधड़ी की कोशिश, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी

यूक्रेन को फिर भेजेंगे हथियार
कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका अब यूक्रेन को फिर से रक्षात्मक हथियार भेजेगा, जबकि पहले उन्होंने हथियार भेजने पर रोक लगाई थी। उन्होंने कहा कि पुतिन इंसानों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे। बहुत लोगों की मौत हो रही है, इसलिए हमने यूक्रेन को हथियार भेजने की मंजूरी दी है। साथ ही ट्रंप से जब पूछा गया कि हथियार भेजने पर रोक लगाने का फैसला किसने लिया था, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुझे नहीं पता, आप ही बताइए।

ये भी पढ़ें:- Texas Floods: विनाशकारी बाढ़ में अब तक 109 मौतें, 160 से अधिक अभी भी लापता; ट्रंप शुक्रवार को दौरा कर सकते हैं

यूक्रेन को अमेरिका से मिला सबसे बेहतरीन हथियार
इसके साथ ही अंत में ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के लोग बहादुर हैं, और हमने उन्हें सबसे बेहतरीन हथियार दिए। अगर उन्हें ये हथियार नहीं मिलते, तो शायद यह युद्ध सिर्फ 3-4 दिन चलता। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा बयान यह दिखाते हैं कि उनका रूस और यूक्रेन को लेकर नजरिया अब पहले जैसा नहीं रहा, और यह युद्ध उनकी विदेश नीति के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed