{"_id":"69cb31fb7be44f04360cd159","slug":"us-war-secretary-hegseth-broker-tried-to-invest-in-defence-fund-before-iran-war-claim-media-report-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान युद्ध से पैसा बनाने की कोशिश की? रिपोर्ट के दावे पर पेंटागन ने दिया ये जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान युद्ध से पैसा बनाने की कोशिश की? रिपोर्ट के दावे पर पेंटागन ने दिया ये जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार
ईरान युद्ध का असर अमेरिका की अंदरूनी राजनीति पर गहरे से पड़ रहा है। हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में लाखों लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और अब रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर ईरान युद्ध से पैसा बनाने की कोशिश करने के आरोप लगे हैं।
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ एक बार फिर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान पर हमले से कुछ सप्ताह पहले पीट हेगसेथ का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रोकर ने रक्षा केंद्रित फंड में निवेश करने की कोशिश की थी। रायटर्स ने फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि एक ब्रोकर, जो मॉर्गन स्टेनली के साथ काम करता है, उसने फरवरी में दिग्गज निवेशक कंपनी ब्लैकरॉक से संपर्क किया था। ब्रोकर ने ब्लैकरॉक को डिफेंस इंडस्ट्रियल एक्टिव ईटीएफ में निवेश के लिए मनाने की कोशिश की थी। यह ब्रोकर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का भी प्रतिनिधित्व करता है।
ब्लैकरॉक कंपनी को निवेश का दिया प्रस्ताव
ब्लैकरॉक का 3.2 अरब डॉलर का इक्विटी फंड उन कंपनियों पर फोकस करता है, जो सरकारी रक्षा खर्च से मिलने वाले फायदे पर फोकस करती हैं। भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की स्थिति में इ कंपनियों का फायदा और बढ़ जाता है। इन कंपनियों में आरटीएक्स, लॉकहीड मार्टिन और नॉर्थरॉप ग्रुमन जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ नजदीकी संबंध हैं। हालांकि प्रस्तावित निवेश फाइनल नहीं हो सका। ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीट हेगसेथ के ब्रोकर ने किसी अन्य रक्षा संबंधित फंड में निवेश किया या नहीं।
पेंटागन ने आरोपों को खारिज किया
इस रिपोर्ट के बाद आरोप लगे कि रक्षा मंत्री को ईरान युद्ध की जानकारी थी और इस जानकारी के आधार पर पीट हेगसेथ ने निवेश के जरिए पैसा बनाने की कोशिश की। हालांकि पेंटागन ने इन दावों को खारिज कर दिया है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पारनेल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि रक्षा मंत्री पर जो आरोप लगे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। न तो पीट हेगसेथ और न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने ब्लैकरॉक कंपनी को ऐसे किसी भी निवेश के लिए संपर्क नहीं किया। ये जनता को बरगलाने और गुमराह करने की कोशिश है।
Trending Videos