{"_id":"6a73fcc45857a2622101520f","slug":"warning-labels-impact-sales-of-harmful-food-products-declined-in-latin-american-countries-items-demand-drops-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी लेबल का असर: लैटिन अमेरिकी देशों में घटी हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री, किन उत्पादों की मांग कम?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चेतावनी लेबल का असर: लैटिन अमेरिकी देशों में घटी हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री, किन उत्पादों की मांग कम?
Thu, 06 Aug 2026 08:47 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:47 AM IST
सार
चेतावनी लेबल से लैटिन अमेरिकी देशों में हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री घट रही है। चीनी, नमक और संतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री में कमी आई है।
विज्ञापन
कई उत्पादों की मांग में कमी (सांकेतिक)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आकर्षक पैकेजिंग और बड़े-बड़े स्वास्थ्य संबंधी दावों के बीच उपभोक्ताओं के लिए सही खाद्य पदार्थ चुनना चुनौती बनता जा रहा है। लैटिन अमेरिका के कई देशों में अधिक चीनी, नमक और संतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थों पर चेतावनी चिह्न लगाने की व्यवस्था पहले से लागू है। विभिन्न अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे लेबल लागू होने के बाद इन उत्पादों की बिक्री में उल्लेखनीय कमी आई है। हालांकि, इन उपायों का लोगों के स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव जानने के लिए शोध अभी जारी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी पैकेज्ड खाद्य उत्पाद की वास्तविक गुणवत्ता का आकलन उसके विज्ञापन या पैकेट पर लिखे दावों से नहीं, बल्कि पोषण संबंधी जानकारी और सामग्री की सूची से किया जाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, कई उत्पाद स्वयं को स्वास्थ्यवर्धक बताकर बाजार में उतारे जाते हैं, जबकि उनमें अतिरिक्त चीनी, सोडियम और संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में खरीदारी से पहले पोषण संबंधी विवरण पढ़ना और उत्पाद की वास्तविक संरचना समझना जरूरी है।
पैकेट में होगी पोषण की जानकारी
उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ऐसा प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसके तहत पैकेज के सामने ही संतृप्त वसा, अतिरिक्त चीनी और सोडियम की मात्रा को कम, मध्यम या अधिक श्रेणी में दर्शाया जाएगा। इससे उपभोक्ता बिना पूरी जानकारी पढ़े भी उत्पाद की पोषण गुणवत्ता का आसानी से आकलन कर सकेंगे।
विज्ञापन
आकर्षक पैकेजिंग व विज्ञापन न हों खरीद का आधार
स्वस्थ जीवनशैली के लिए कम प्रसंस्कृत और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देना सबसे बेहतर उपाय है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और मेवे जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और इनमें कृत्रिम प्रसंस्करण भी कम होता है। इसलिए केवल आकर्षक पैकेजिंग और विज्ञापनों के आधार पर निर्णय लेने के बजाय तथ्यों व पोषण संबंधी जानकारी को देखकर खरीदारी करना अधिक समझदारी है।
क्या रखें ध्यान
पैकेट पर लिखे प्रचारात्मक दावों के बजाय पोषण संबंधी जानकारी पढ़ें। अतिरिक्त चीनी, नमक और संतृप्त वसा वाले उत्पादों का सीमित सेवन करें। कम प्रसंस्कृत और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में प्राथमिकता दें। खरीदारी करते समय सामग्री की सूची अवश्य देखें।