फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Conflict: Iran's IRGC claims it shot down US' MQ-9 drone in Ahvaz

West Asia Conflict: 'अहवाज में अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया', आईआरजीसी का बड़ा दावा

Sun, 19 Jul 2026 07:24 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Pavan Updated Sun, 19 Jul 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
West Asia Conflict: Iran's IRGC claims it shot down US' MQ-9 drone in Ahvaz
आईआरजीसी का बड़ा दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार को दावा किया कि उसने देश के अहवाज क्षेत्र में अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने ईरान के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क की मदद से इस ड्रोन को निशाना बनाया। यह दावा ऐसे समय में किया गया है, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान का कहना है कि वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका को दी सख्त चेतावनी
ईरान के केंद्रीय खातम अल-अनबिया मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही ने कहा कि अगर अमेरिका ने किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई की तो ईरान की सेना उसका 'निर्णायक और विनाशकारी जवाब' देगी। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत देश की सुरक्षा की गारंटी है और किसी भी धमकी का जवाब पूरी मजबूती से दिया जाएगा। अब्दोल्लाही ने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार सैन्य असफलताओं के बाद ईरान की जनता और सरकार के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकता ही इस साजिश को नाकाम करेगी।
विज्ञापन


ईरान का दावा- जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में भी किए हमले
आईआरजीसी ने शनिवार को दावा किया था कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी अल-अजराक एयरबेस, कुवैत के बंदर अल-अहमदी स्थित ईंधन आपूर्ति केंद्र और बहरीन के एक डेटा सेंटर को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया। ईरान का दावा है कि जॉर्डन में हुए हमले में कम से कम दो लड़ाकू विमान और तीन अमेरिकी सैन्य विमान नष्ट हुए, जबकि कुवैत में अमेरिकी संचार केंद्र और बहरीन में खुफिया डेटा सेंटर को भी नुकसान पहुंचाया गया। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने भी जारी रखी कार्रवाई
उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार सातवीं रात भी सैन्य कार्रवाई की। अमेरिका के अनुसार, इन हमलों में निगरानी केंद्रों, सैन्य लॉजिस्टिक ढांचे, भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया गया। इसके लिए लड़ाकू विमान, ड्रोन और युद्धपोतों का इस्तेमाल किया गया। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ अन्य घायल हुए हैं।


दोनों पक्षों के दावों की पुष्टि नहीं
ईरान और अमेरिका दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमलों के दावे कर रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए वास्तविक नुकसान और घटनाओं की पूरी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed