सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   west asia live updates iran us ceasefire strait of hormuz Donald trump Israel lebanon news in hindi

West Asia Updates: PAK में वार्ता विफल, अब आगे क्या; 45 दिन से जारी टकराव कब थमेगा? होर्मुज से तेल तक क्या हाल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 13 Apr 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
west asia live updates iran us ceasefire strait of hormuz Donald trump Israel lebanon news in hindi
पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (स्थानीय समय) को दक्षिणी लेबनान का दौरा किया और कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस्राइल के दुश्मन अब 'अपने अस्तित्व की लड़ाई' लड़ रहे हैं।
Trending Videos


इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे में उनके साथ रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज, इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयल जमीर और उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर जनरल राफी मिलो मौजूद थे। दौरे के बाद नेतन्याहू ने आईडीएफ के एक पोस्ट का भी निरीक्षण किया, जहां गैलिली डिवीजन कमांडर ब्रिगेडियर जनरल युवाल गेज ने उन्हें सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू ने कहा, युद्ध जारी है। हमारे दुश्मन अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वहां मौजूद हैं और सैनिकों में लड़ने का शानदार जोश है। उन्होंने कहा कि लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र के अंदर भी लड़ाई जारी है, जहां वे कुछ समय पहले गए थे।

नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ने सुरक्षा क्षेत्र बनाकर लेबनान से संभावित घुसपैठ को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इससे टैंक और रॉकेट के हमलों का खतरा कम हुआ है। लेकिन अभी काम बाकी है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने पश्चिम एशिया की स्थिति बदल दी है।

उन्होंने कहा कि ईरान और 'दुश्मन गठबंधन' अब सिर्फ अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इज़राइली सेना और आरक्षित सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह इस्राइल के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed