सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Leaders wishes Diwali to India and Citizens celebration begins from UK Australia UAE other countries

World Wishes Diwali: ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया और UAE तक, जानें वैश्विक नेताओं ने कैसे दीं दिवाली की बधाई

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 20 Oct 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "ब्रिटेन भर के हिंदुओं, जैनियों और सिखों को आनंदमय और शांतिपूर्ण दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं। इस महीने की शुरुआत में मैंने भक्ति, आनंद और नए बंधनों के प्रतीक के रूप में मुंबई में एक दीया जलाया था। 

World Leaders wishes Diwali to India and Citizens celebration begins from UK Australia UAE other countries
दिवाली 2025। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में आज दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। इसकी झलक सुदूर पूर्व में बसे जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया और पश्चिम में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लेकर अमेरिका तक देखने को मिल रही है। इस बीच दुनिया के अलग-अलग देशों के शीर्ष नेताओं ने भारतीयों और हिंदू समुदाय को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और इसे प्रकाश, आशा और नवजीवन का उत्सव बताया।
Trending Videos


ब्रिटेन के पीएम ने किया पोस्ट
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "ब्रिटेन भर के हिंदुओं, जैनियों और सिखों को आनंदमय और शांतिपूर्ण दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं। इस महीने की शुरुआत में मैंने भक्ति, आनंद और नए बंधनों के प्रतीक के रूप में मुंबई में एक दीया जलाया था। प्रकाश के इस त्योहार का जश्न मनाते हुए, आइए हम एक ऐसे ब्रिटेन का निर्माण करते हैं, जहां हर कोई आशा के साथ आगे देख सके।"
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का संदेश
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दिवाली को “सकारात्मकता और नवीनीकरण का सार्वभौमिक संदेश” बताया। उन्होंने कहा, “जब आप इस महान प्रकाश पर्व का उत्सव मना रहे हैं, तो यह विशेष समय आपको उज्जवल भविष्य की आशा से प्रेरित करे। यह आपके लिए एक शानदार उत्सव हो।”

यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दी शुभकामनाएं
दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी भारतीय समुदाय को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यूएई और दुनिया भर में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रकाश पर्व आपके जीवन में शांति, सुरक्षा और समृद्धि लाए।”

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग का वीडियो संदेश
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा, “अंधकार पर प्रकाश, भय पर आशा। दीपावली केवल हमारे घरों को ही नहीं, बल्कि हमारे दिलों को भी रोशन करती है। सभी को उज्ज्वल और सार्थक दीपावली की शुभकामनाएं।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का संदेश
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश और दुनिया भर के हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “जैसे घर और दिल दिवाली की रोशनी से जगमगा रहे हैं, वैसे ही यह पर्व अंधकार को मिटाए, सौहार्द बढ़ाए और शांति, करुणा व समृद्धि की ओर हमारा मार्गदर्शन करे।”

उन्होंने आगे कहा कि दिवाली की भावना अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का संदेश देती है और हमें असहिष्णुता और असमानता जैसी चुनौतियों को पार करने की प्रेरणा देती है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का संदेश
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके ने एक्स पर लिखा, “इस पवित्र दीपावली पर श्रीलंका और विदेशों में रहने वाले सभी हिंदुओं को मेरी शुभकामनाएं। हर घर में जले दीपक हमारे दिलों के अंधकार को दूर करें और हमारी साझा राह को प्रकाशमय बनाएं।” उन्होंने इसे देश को मादक पदार्थों और कट्टरवाद जैसी बुराइयों से मुक्त करने के संकल्प से जोड़ा।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का अभिवादन
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने लिखा, “प्यार, हंसी और एकता से भरी उज्ज्वल और आनंदमयी दिवाली की शुभकामनाएं। यह प्रकाश पर्व हमें आशा, सामंजस्य और नए आरंभ की ओर मार्गदर्शन करे।”
 

संयुक्त राष्ट्र का संदेश
संयुक्त राष्ट्र ने भी एक्स पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में कहा गया, “दिवाली, जो भारत सहित कई धर्मों द्वारा मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व है, पर मिट्टी के दीपक प्रतीकात्मक रूप से जलाए जाते हैं। हम सभी को सुरक्षित और सुखद दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed