सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   world news 07 March today updates asia pakistan bangladesh europe us uk west asia politics international news

World Updates: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना की कार्रवाई, 15 ढेर; केन्या के नैरोबी में बारिश का कहर, आठ मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 07 Mar 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
world news 07 March today updates asia pakistan bangladesh europe us uk west asia politics international news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में 15 विद्रोही को मार गिराया है। सेना की मीडिया विंग (आईएसपीआर) ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये ऑपरेशन खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को किए गए थे। पहला ऑपरेशन हरनाई जिले में हुआ। यहां सेना ने खवारिज के ठिकाने पर हमला किया। भीषण मुठभेड़ के बाद 12 विद्रोही मारे गए। पाकिस्तान सरकार ने साल 2024 में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को 'फितना अल-खवारिज' नाम दिया है। यह नाम इतिहास के एक हिंसक समूह के संदर्भ में रखा गया है।

Trending Videos

दूसरा ऑपरेशन बसिमा जिले में चलाया गया। यहां सेना ने आतंकवादियों की मौजूदगी का पता लगाया और उन पर हमला किया। इस जोरदार गोलीबारी में तीन और आतंकवादी ढेर हो गए। सेना ने मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। बलूचिस्तान में लंबे समय से अशांति बनी हुई है। यहां आतंकवादी अक्सर सुरक्षा बलों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाते रहते हैं। पाकिस्तान सरकार इन हमलों के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और टीटीपी जैसे संगठनों को जिम्मेदार मानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्या की राजधानी नैरोबी में भारी बारिश का कहर, 8 की मौत
केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस प्रमुख जॉर्ज सेडा के अनुसार, मृतको में छह लोग डूब गए और दो लोगों की जान बिजली का करंट लगने से गई। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सड़कों पर कमर तक पानी भरने की वजह से 100 से ज्यादा गाड़ियां खराब हो गई हैं। केन्या एयरवेज ने अपनी उड़ानें रोक दी हैं और कुछ विमानों को मोम्बासा शहर की ओर भेज दिया गया है।


हालात को देखते हुए सरकार ने आपातकालीन सेवाओं की मदद के लिए सेना को तैनात किया है। टोल रोड ऑपरेटर ने भी एलिवेटेड रोड पर लगने वाली फीस माफ कर दी है ताकि लोगों को निकलने में आसानी हो। रेड क्रॉस की टीमें फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन सड़कों की खराब हालत और ट्रैफिक की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं। सार्वजनिक सेवा मंत्री जेफ्री रुकू खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस बाढ़ के लिए शहर के खराब ड्रेनेज सिस्टम को जिम्मेदार मान रहे हैं। केन्या में फरवरी के अंत से ही बारिश का मौसम शुरू हो गया है, जिससे पहले भी काफी नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed