Feng Shui Tips For Happiness And Peace: सुख-शांति का मतलब केवल धन-संपत्ति या भौतिक सुखों से नहीं बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक संतुलन से भी जुड़ा है। घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाए तो लड़ाई-झगड़े और क्लेश की स्थिति बन जाती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे। यदि आपके घर में भी इस तरह की परेशानी चल रही है तो आप फेंगशुई से जुड़े कुछ टिप्स अपनाकर अपने घर में सुख-शांति ला सकते है। ऐसे में आज हम आपको घर से नेगेटिविटी दूर करने के कुछ फेंगशुई टिप्स बताने जा रहे हैं।
Feng Shui Tips For Home: फेंगशुई के ये उपाय लाएंगे सुख-शांति, घर से दूर होगा क्लेश
Feng Shui Tips: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। ऐसे में अगर आपके घर में भी लड़ाई-झगड़ों के चलते नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाए तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप भी ये फेंगशुई टिप्स अपना सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इसलिए इसे हमेशा साफ रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका मुख्य द्वार जर्जर हालात में न हो और न ही मेन गेट पर नेम प्लेट टूटी हुई होनी चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, मुख्य द्वार पर फालतू का सामान रखने से भी बचना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है।
घर में कछुआ रखने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। फेंगशुई के अनुसार, घर में बिना वजह हो रहे लड़ाई-झगड़ों से बचने के लिए आपको घर में कछुए की मूर्ति रखने से फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कपूर जलाने से भी सकारात्मकता बढ़ती है।
Feng shui Tips: अविवाहित हैं तो बेडरूम की इन चीजों से बन सकती है शादी में रुकावट, अपनाएं ये फेंगशुई उपाय
Feng Shui Tips: घर में सुख-समृद्धि और शांति लाएंगे फेंगशुई से जुड़े ये 4 उपाय, खूब होगी बरकत
फेंगशुई के अनुसार, घर में मनी प्लांट, जेड प्लांट और बैम्बू ट्री रखने से भी नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही कपूर जलाने से भी सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही घर में खुशबूदार चीजें जैसे मोमबत्तियां, फूलदान व क्रिस्टल बॉल आद भी रख सकते हैं।
यदि आपके घर में टपकता हुआ पानी, टूटी घड़ी, बर्तन, आइना, खराब पड़े जूते या फिर इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि रखा हुआ है, तो इन चीजों को या तो तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए या फिर हटा देना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। जिससे घर में झगड़े या तनाव बना रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X