Feng Shui Tips For Money And Wealth: चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार जब घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है तब यहां पर रहने वाले लोगों के जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होने पर खुशहाली और धन आता है। इस कारण से हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह जीवन में सफलता पाए, खुशहाल जीवन जिए और उसके पास धन की कोई कमी भी न हो। इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल पाती।
Feng Shui Tips For Money: पैसों की तंगी होगी दूर, फेंगशुई के ये पांच उपाय बदल देंगे घर का माहौल
Feng Shui Tips: फेंगशुई में बहुत सारी ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से सौभाग्य के साथ-साथ धन-संबंधी बाधाएं भी दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। आइए जानते हैं ऐसी पांच फेंगशुई चीजों के बारे में जो धन के द्वार खोलती हैं।
घर पर सकारात्मक ऊर्जा और धन में वृद्धि के लिए धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए। इससे धन संबंधी कामों में लाभ मिल सकता हैं। लाफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को अपनी ओर खींचती है।
फेंगशुई क्रिसमस ट्री
क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर अच्छे से सजाते हैं। तो कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। फेंगशुई के अनुसार, घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है और इससे बुरी आत्माएं और नेगेटिव एनर्जी दूर भागती है और धन आकर्षित होता है।
फेंगशुई के अनुसार, घर पर लटकती हुई घंटी का विशेष महत्व होता है। घर में खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए आप अपने घर में मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो मधुर आवाज पैदा होती है उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है साथ ही नकरात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
Feng Shui Tips: घर में रखी इन चीजों के कारण कभी नहीं आती लक्ष्मी, फेंगशुई के ये उपाय बदल देंगे किस्मत
Feng Shui Tips For Home: फेंगशुई के ये उपाय लाएंगे सुख-शांति, घर से दूर होगा क्लेश
फेंगशुई कछुआ घर में सुख-समृद्धि, धन और तरक्की लाने के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु दोष दूर करने में भी धातु का कछुआ बहुत काम आता है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें।
फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। इसलिए इन सिक्कों को घर के प्रवेश द्वार पर लटकाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में धन का आगमन होता है। करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर अपने पास रखें। 10 सिक्कों का गुच्छा बना कर भी अपने कार्यक्षेत्र में बैठने वाली मेज की दराज में रखने पर लाभ प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X