बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: कुंभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपेक्षाकृत किस्मत का कुछ कम साथ मिल पाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों अपने कार्यों को समय से पूरा करने तथा मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा मेहनत करनी होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश आदि करने में सावधानी रखनी होगी।

इस सप्ताह आपको किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में आने से बचना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तनातनी होने की आशंका रहेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चन आ सकती हैं। सप्ताह के आरंभ में भले ही आपको कार्य विशेष आदि को लेकर कुछेक परेशानी मिले, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके शुभचिंतक और आत्मीय जन उन कष्टों से राहत दिलाने का कार्य करेंगे। जीवन के कठिन समय में आपको अपने पिता की तरफ से पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपने समय का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग को लेकर आपका मन दुविधा में रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करके "श्री शिवाय नमस्तुभ्यं" मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करें।
 
विज्ञापन

Recommended

कई वर्षों बाद दिवाली पर शुक्रादित्य-बुधादित्य योग का संयोग, इन 4 राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

02 Nov 2026
02 Nov 2026
02 Nov 2026
02 Nov 2026
02 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
02 Nov 2026
02 Nov 2026
02 Nov 2026
02 Nov 2026
02 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed