बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: सिंह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के विवाद में उलझने की बजाय अपने काम से काम करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन अपने कामकाज, पठन-पाठन आदि से भटक सकता है। इस दौरान आप बेवजह की चीजों में उलझ कर अपने कीमती समय को बर्बाद करने से बचें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछेक चीजों के लिए न कहना बेहतर रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। किसी कार्य विशेष के लिए परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। ऐसे में घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत और संबंध दोनों को लेकर लापरवाही न करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो शॉर्टकट तरीके से धन कमाने के चक्कर में न पड़ें अन्यथा पास के लाभ में दूर का नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने कागजी काम समय पर निबटाएं और धन का लेनदेन खूब सावधानी के साथ करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प अर्पित करके पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन

Recommended

बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन

16 Sep 2026
16 Sep 2026
16 Sep 2026
16 Sep 2026
16 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
16 Sep 2026
16 Sep 2026
16 Sep 2026
16 Sep 2026
15 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed