Samudrik Shastra: क्या आपके हाथ में भी हैं 6 उंगलियां? सामुद्रिक शास्त्र में है इसका वर्णन
Samudrik Shastra :हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छह उंगलियों वाले लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। कुछ हाथों में छठी उंगली छोटी उंगली के बगल में स्थित होती है। हालांकि, कुछ हाथों में यह अंगूठे से जुड़ा होता है।
विस्तार
Hath Mein 6 Ungliyan Hone Ka Matlab: हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छह उंगलियों वाले लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। कुछ हाथों में छठी उंगली छोटी उंगली के बगल में स्थित होती है। हालांकि, कुछ हाथों में यह अंगूठे से जुड़ा होता है। दोनों ही स्थितियां अनुकूल मानी जाती हैं। कुछ लोगों के हाथों के अलावा पैरों में भी छह उंगलियां होती हैं। ऐसे लोग जिस व्यक्ति के साथ रहते हैं उसका ही फायदा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में छह उंगली वालों को शुभ वाला माना गया है.जिन लोगों के हाथ पैर में 6 उंगलियां होती हैं वो बहुत ही भाग्यशाली होते है। ऐसे लोग 5 उंगली वाले लोगों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। आइए जानते हैं कैसा होता ऐसे व्यक्तियों का व्यक्तित्व।
Hastrekha Vigyan: आपकी हथेली में भी है त्रिभुज का यह निशान, तो बहुत भाग्यशाली हैं आप
कैसे होते हैं 6 उंगली वाले लोग
- जिन लोगों के हाथ या पैर में छोटी उंगली के साथ एक अतिरिक्त उंगली जुड़ी होती है, उन्हें बुध पर्वत का प्रभाव और पैर के अंगूठे से जुड़ी उंगली पर शुक्र पर्वत का प्रभाव रहता है।
- बुध के प्रभाव के कारण ये लोग बहुत तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। अपने तेज़ दिमाग की बदौलत ये लोग हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।
- इन लोगों की कार्य क्षमता अन्य लोगों की तुलना में बेहतर होती है। ये लोग किसी भी काम को बेहतर बना देते हैं।
- इन लोगों का दिमाग बहुत तेज काम करता है। ये लोग अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करते हैं।
- ऐसे लोग अच्छे आलोचक भी होते हैं। इस वजह से कई बार लोग इन्हें पसंद भी नहीं करते।
- शुक्र के प्रभाव के कारण ये लोग बहुत कलात्मक होते हैं और शौक पसंद करते हैं।
- इन लोगों को नई-नई जगहों पर घूमना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोग कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपना पैसा कमाते हैं और आरामदायक जीवन जीने के लिए इस पैसे को खर्च करते हैं।
- पर इसके साथ ही ये लोग हमेशा दूसरे लोगों के काम में गलतियां निकालते रहते हैं, जिसके कारण कभी-कभी दूसरे लोगों के साथ इनके रिश्तों में खटास आ जाती है।
Hastrekha Vigyan: महिला और पुरुष के किस हाथ में होती है करियर और सफलता से संबंधित रेखा?

कमेंट
कमेंट X