Lucky Lines On Hand: कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोग अधिक धन अर्जित नहीं कर पाते हैं, जबकि कुछ लोग कम प्रयासों में भी समृद्धि और विलासिता से भरपूर जीवन जीते हैं। ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के कर्म के साथ-साथ उसकी हथेली की रेखाएं भी इस अंतर की एक बड़ी वजह मानी जाती है। माना जाता है कि अगर हथेली में धन संबंधित रेखाएं शुभ स्थिति में मौजूद होती हैं, तो ऐसे में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए कुछ खास योगों के बारे में...
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
माना जाता है कि अगर हथेली में धन संबंधित रेखाएं शुभ स्थिति में मौजूद होती हैं, तो ऐसे में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए कुछ खास योगों के बारे में...
Please wait...
करोड़ों लोगों की रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा पर कोई दोष न हो और हथेली में शुक्र पर्वत उभरा हुआ दिखाई दे, तो ऐसे लोग धन अर्जित करने का योग रखते हैं। हाथ का गुलाबी होना और उंगलियों का सीधा व पतला होना भी करोड़ पति होने का संकेत देते हैं।
ऐश्वर्य और प्रतिष्ठा की रेखाएं
यदि हथेली पर भाग्य रेखा शनि पर्वत के नीचे तक जाती हो और उसमें एक से अधिक रेखाएं मौजूद हों, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति न केवल देश बल्कि विदेश में भी बड़ा कारोबार खड़ा कर सकता है। ऐसे लोग अपार संपत्ति के मालिक बनते हैं।
जिन व्यक्तियों की जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा साफ-सुथरी हों और जीवन रेखा से निकली भाग्य रेखा शाखाओं के रूप में फैली हो, वे धन और सुविधाओं से भरपूर जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों को कभी किसी वस्तु की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
अपार संपत्ति के मालिक
अगर किसी की हथेली पर भाग्य रेखा शनि पर्वत के नीचे समाप्त होती हो और मस्तिष्क रेखा के पास दो भागों में बंट जाए, जिसमें से एक हिस्सा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए, तो ऐसे जातक बहुत सी संपत्तियों और अपार धन के स्वामि बनते हैं।
जिन व्यक्तियों की भाग्य रेखा चंद्रमा पर्वत से निकलती हो, हथेली भारी हो और अंगूठा थोड़ा पीछे की ओर झुकता हो, उनके पास विशेष प्रकार का ज्ञान होता है। ऐसे लोग धनी और प्रतिष्ठित व्यापारी बनते हैं और अपनी प्रतिभा से हर चीज को मूल्यवान बना देते हैं।
बिजनेस में कामयाबी
अगर बुध पर्वत से निकलने वाली रेखाएं शनि पर्वत की ओर जाती हों, तो यह इस बात का संकेत है, कि व्यक्ति व्यापार में निरंतर तरक्की करता है। ऐसे लोग कम उम्र में ही एक मजबूत और विशाल बिजनेस साम्राज्य स्थापित कर लेते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X