सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry fish sign in hand know benefits

हथेली पर मछली के निशान होने पर व्यक्ति को मिलती है हर तरह सुख-सुविधा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 03 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

हथेली में मछली के निशान का शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर मछली का निशान बहुत ही शुभ साबित होता है। 

palmistry fish sign in hand know benefits
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बनी हुई लकीरें, रेखाएं और निशान जातक के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में काफी हद तक जानकारी हासिल की जा सकती है। हथेली पर कई तरह रेखाएं होती हैं इसके अलावा हथेली पर तरह-तरह के निशान भी बने हुए होते हैं जिसका मतलब कुछ ना कुछ जरूर होता है। इन निशानों में हथेली पर मछली की आकृति का निशान बना हुआ होता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बना हुआ मछली का निशान व्यक्ति के सुख-समृद्धि, ऐशोआराम और धन-संपदा के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं  हथेली पर मछली के निशान के मायने और महत्व। 

Trending Videos


हथेली पर मछली का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के हथेली में मछली का निशान बना हुआ होता है, उनका भाग्य बहुत ही मजबूत रहता है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। ऐसे लोग अपनी मेहनत से जीवन में अच्छी सफलता और उन्नति के मार्ग में चलते हैं। ऐसे लोगों को उनके जीवनकाल में पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बनी रहती है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्र पर्वत पर मछली का निशान
जिन लोगों की हथेली के शुक्र पर्वत पर मछली का निशान होता है वह व्यक्ति बहुत ही आकर्षक होता है। ऐसे लोगों की हर जगह प्रशंसा होती है। 

गुरु पर्वत पर मछली का निशान 
जिन लोगों के गुरु पर्वत पर मछली का निशान होता है उनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ऐसे लोगों का मान-सम्मान हर जगहों पर होता है। ऐसे लोग प्रशासनिक क्षेत्रों में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। 

चंद्र पर्वत पर मछली का निशान
जिन लोगों की कलाई में चंद्र पर्वत में मछली का निशान बना होता है उनके अंदर कला कूट-कूट कर भरी हुई होती है। ऐसे लोग अपने हुनर से दुनियों में मान-सम्मान और यश का प्राप्ति होती है। 

शनि पर्वत पर मछली का चिन्ह
जिन लोगों की हथेली के ऊपर बने शनि पर्वत पर मछली के चिन्ह का निशान होता है। वे लोग बहुत ही अनुशासित जीवन जीते हैं। ऐसे लोग न्याय पर ज्यादा भरोसा करते हैं। 

Weekly Horoscope (4 To 10 May): इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग, जानें किन राशियों के लिए अच्छे दिन और किनको रहना होगा सतर्क

बुध पर्वत पर मछली का शुभ निशान होने का मतलब
बुध पर्वत हथेली पर सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित होता है। ऐसे में इस स्थान पर मछली का निशान बनने पर व्यक्ति अपनी वाणी और तर्क शास्त्र के बल पर ऊचाईयों को हासिल करता है। ऐसे लोग कार्य क्षेत्र में ऊंचा स्थान प्राप्त करते हैं। 

भाग्य रेखा मछली का चिन्ह
जिस किसी व्यक्ति की हथेली क भाग्यरेखा के ऊपर मछली का निशान होता है उसको उसकी किस्मत का भरपूर साथ मिलता है। आपको हर काम में अच्छी सफलता मिलती है। ऐसे लोग धन, प्रसिद्धि  और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed