{"_id":"69bfbd7b8db1fce4ed0ae726","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-23-march-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
सार
धन के लेन-देन में बिना सोचे-समझे कदम न उठाएं, वरना पैसा फंस सकता है। शेयर मार्केट में भी सोच-समझकर ही निवेश करें। माताजी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। इस राशि के लोग चतुर, मिलनसार और बातचीत में माहिर होते हैं। नई चीजें सीखना और हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेना इनकी खासियत होती है। इसके अलावा यह व्यापार में सफल बनते हैं और संवाद बेहतर करने की इनकी क्षमता दूसरों को प्रभावित करती हैं।
Trending Videos
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतनी जरूरी होगी। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़े या प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जिससे भविष्य में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। धन के लेन-देन में बिना सोचे-समझे कदम न उठाएं, वरना पैसा फंस सकता है। शेयर मार्केट में भी सोच-समझकर ही निवेश करें। माताजी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत भी खूब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X