{"_id":"618b673b7c53336c6945ff0f","slug":"samudrik-shastra-if-you-have-this-line-in-your-feet-then-you-can-soon-become-a-millionaire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामुद्रिक शास्त्र: अगर पैरों में है यह रेखा, तो जल्द बनेंगे करोड़पति, जानिए अपना भविष्य","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
सामुद्रिक शास्त्र: अगर पैरों में है यह रेखा, तो जल्द बनेंगे करोड़पति, जानिए अपना भविष्य
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:34 AM IST
सार
जैसा कि हम सभी थोड़ा बहुत हस्तरेखा विज्ञान के बारे में जानते हैं। कहा जाता है कि हमारे हाथों की रेखा में हमारे भूत और भविष्य के कई राज छुपे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पैर की रेखाएं भी हमारा भविष्य बताते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार पैरों के तलवे की रेखाएं पढ़ कर भविष्य के बारे में बताया जाता है। चलिए जानते हैं क्या कहती हैं आपके पैर की रेखाएं-
विज्ञापन
पैरों में है यह रेखा, तो जल्द बनेंगे करोड़पति
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
वैदिक ज्योतिष का एक भाग समुद्र शास्त्र भी है जो मनुष्य की शारीरिक बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य से जुड़ी बातें बताता है। गरुड़ पुराण में भी सामुद्रिक शास्त्र का वर्णन है।कहा जाता है कि इसकी रचना स्वयं भगवान कार्तिकेय ने की थी। लेकिन समुद्र देवता द्वारा इसे समाज कल्याण के लिए सहेजा जाने के कारण इसका नाम समुद्र शास्त्र पड़ा। जैसा कि हम सभी थोड़ा बहुत हस्तरेखा विज्ञान के बारे में जानते हैं। कहा जाता है कि हमारे हाथों की रेखा में हमारे भूत और भविष्य के कई राज छुपे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पैर की रेखाएं भी हमारा भविष्य बताते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार पैरों के तलवे की रेखाएं पढ़ कर भविष्य के बारे में बताया जाता है। चलिए जानते हैं क्या कहती हैं आपके पैर की रेखाएं-
Trending Videos
समुद्र शास्त्र
- फोटो : istock
- अगर पैरों के मध्य से एक रेखा मध्यम उंगली तक जाए तो व्यक्ति को जीवन में सब सुख मिलते हैं। इसमें धन-संपत्ति व औलाद सुख भी शामिल है।
- पैर में शंख, चक्र, मछली का निशान हो तो व्यक्ति मंत्री पद व चल-अचल संपत्ति प्राप्त करता है।
- जिस व्यक्ति के पैर में ध्वज, छत्र, चक्र, स्वास्तिक, पद्म आदि चिह्न हो वह सम्राट होता है। बनता है प्रधानमंत्री अगर पैर में हाथी, घोड़ा, तोमर, पर्वत, अंकुश, स्तंभ, कुंडल, बिल्व, रथ या पैदी जैसे एक या अनेक चिह्न हों तो व्यक्ति प्रतिष्ठित उच्चाधिकारी या प्रधानमंत्री बनता है।
- पैरों में दाएं ओर का घुमा हुआ चक्र का चिह्न हो व माला अंकुश आदि चिह्न हो तो व्यक्ति को राजसुख प्राप्त होता है।
- पैर में सूर्य, चन्द्र, नक्षत्र, पृथ्वी, चक्र, चामर, व्यंजन, तोरन, सिंह, छात्र, स्वस्तिक, पूर्ण, कुंभ, मकर, हंस, अंकुश, पद्म जैसे एक या एक से ज्यादा चिह्न हों तो व्यक्ति सौभाग्य, ऐश्वर्य, संपत्ति और जीवन के तमाम सुख प्राप्त करता है।
- अगर आपके पैरों के तलवे नैचुरली मुलायम हैं तो आपका भविष्य उज्ज्वल है। ऐसे लोगों को जीवन में तमाम सुख बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।
- अगर पैरों की तर्जनी उंगली में एक खड़ी रेखा हो तो विवाह जल्दी होता है और जीवनसाथी से अधिक प्रेम भी मिलता है।
- पैरों में कुकुर, सियार, भैंसा, उल्लू या कौए जैसी आकृति होना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसी आकृतियां होने पर इंसान का जीवन दुखों से घिरा रहता है।
- काले तलवे अगर पैरों के तलवे काले हों तो धन की कमी रहती है साथ ही बीमारियां भी घेरे रहती हैं।

कमेंट
कमेंट X