Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 09 January 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार तुला राशि वालों के लिए लाभकारी दिन। पारिवारिक और खानपान से जुड़े कार्यों में सफलता, काम का दबाव और धन मामलों में सावधानी के संकेत।
विस्तार
जो लोग खानपान, होटल, रेस्टोरेंट, केटरिंग या खाद्य सामग्री से जुड़े काम करते हैं, उनके लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं। ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है या किसी नए ऑर्डर/डील से आर्थिक फायदा हो सकता है।
हालाँकि, आज अपने काम को समय पर पूरा करने का दबाव भी महसूस हो सकता है। ज़िम्मेदारियाँ थोड़ी ज़्यादा रहेंगी, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन अगर आप योजना बनाकर चलें तो स्थिति संभाली जा सकती है।
धन से जुड़ी बातों में आज सावधानी रखना ज़रूरी है। अपनी आमदनी, बचत या भविष्य की योजनाओं को बहुत ज़्यादा लोगों से साझा न करें। आर्थिक मामलों में गोपनीयता बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कुल मिलाकर दिन मेहनत भरा है, लेकिन उसका फल भी संतोषजनक मिलने की पूरी संभावना है।
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल की दस्तक, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में होगा धन लाभ
टैरो कार्ड का महत्वटैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X