पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu tips for photos: फोटो से भी दूर होता है वास्तुदोष, जानें तस्वीर से तकदीर संवारने का महाउपाय

Wed, 08 May 2019 03:01 PM IST
Madhukar Mishra अनीता जैन, वास्तुविद्
अनीता जैन, वास्तुविद् Published by: Madhukar Mishra Updated Wed, 08 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
according to vastu best place of photo on wall
Vastu tips for photos

कार्यस्थल हो या फिर घर, उसे सजाना-संवारना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप तरह-तरह की तस्वीरें या पेंटिंग्स बाजार से खरीदकर दीवारों पर लगाकर खुश हो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दीवार पर टंगी पेंटिंग्स और तस्वीरों का हमारे घर व कार्यस्थल पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। घर की सजावट का बड़ा हिस्सा दीवारें हुआ करती हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि उस पर लगी तस्वीरें आपके दुर्भाग्य और परेशानी का सबसे बड़ा कारण हो सकती हैं?



वास्तु के अनुसार तस्वीरें जिस भाव से जुडी होंगी, उसी तरह का प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर चमत्कारी रूप से पड़ता है। अतः घर में श्रृंगार, हास्य व शांत भाव को उत्पन्न करने वाली तस्वीरें ही लगानी चाहिए। इसके साथ ही सही दिशा में लगी हुई तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। लेकिन यदि ये गलत दिशा में लगी हों, तो परिवार के सदस्यों को तरह-तरह की परेशानी उठानी पड़ सकती है।

वास्तु के अनुसार किस दिशा में कौन सी तस्वीर लगानी चाहिए, इसे जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —

according to vastu best place of photo on wall
Vastu tips for photos

पूर्व दिशा में सूर्योदय होने से इस दिशा में उगते हुए सूरज अथवा सूर्यवंशी प्रभु श्री राम दरबार की तस्वीर लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिसके  फलस्वरूप स्वास्थ्य बेहतर होता है।

बगलामुखी जयंती के अवसर पर अभीष्ट कार्य सिद्धि के लिए सामूहिक बगलामुखी अनुष्ठान 12 मई 2019, रविवार

according to vastu best place of photo on wall
Vastu tips for photos

फल,फूल अथवा हरे-भरे वृक्ष जीवन शक्ति के प्रतीक हैं। ऐसी तस्वीरों को टांगने की सर्वाधिक शुभ जगह है पूर्व अथवा उत्तर की दीवारें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu best place of photo on wall
Vastu tips for photos

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा गया है, अतः धन वृद्धि के लिए इस दिशा में धन की देवी महालक्ष्मी और बुद्धि प्रदाता श्री गणेश जी एवं रत्नो या आभूषणों, जैसे संपन्नता को दर्शाने वाले चित्र लगाने चाहिए। 

विज्ञापन
according to vastu best place of photo on wall
Vastu tips for photos

पहाड़ों और चट्टानों के लैंडस्केप को दक्षिण और पश्चिम दिशा की दीवारों पर लगाना मनोबल को बढ़ाता है। यदि ऐसी पेंटिंग्स पूर्वी दीवारों पर टांगी गईं, तो इससे सौभाग्य बाधित होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed