पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   according to vastu tips never buy these things after sunset bring negativity and poverty

सूर्यास्त के बाद कभी खरीदकर नहीं लानी चाहिए ऐसी 5 चीजें, बढ़ने लगती हैं आर्थिक परेशानियां

Fri, 26 Jun 2026 04:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 26 Jun 2026 04:54 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र में घर पर नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश की रोकथाम के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु में कुछ चीजों को घर में सूर्यास्त के बाद लाने से बचने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
according to vastu tips never buy these things after sunset bring negativity and poverty
सूर्यास्त के बाद ना खरीदें ऐसी चीजें - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि और घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई तरह के उपायों के बारे में उल्लेख मिलता है। इसके अलावा कुछ आदतों के कारण भी घर में नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको दैनिक जीवन में घटने वाली कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यो को नहीं करना चाहिए। जिसमें शाम के समय कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे खरीदने से बचना चाहिए। वास्तु के नियमों के अनुसार घर की सकारात्मक ऊर्जा पर अच्छा प्रभाव नहीं माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानियों में वृद्धि और पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहता है। आइए जानते हैं शाम के समय किन-किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन


नमक खरीदने से बचें
वास्तु में घर की सुख-समृद्धि और शांति के लिए नमक का उपाय बहुत ही कारगर होता है। नमक जहां भोजन का स्वाद बढ़ता है वहीं जीवन में तरक्की के रास्ते भी दिखाता है। ऐसे में भूलकर भी सूर्यास्त के बाद नमक को नहीं खरीदना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आर्थिक जीवन में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं और बेफिजूल के खर्चों में इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन

Vastu Tips: घर पर सकारात्मक ऊर्जा, धन-दौलत और खुशहाली के लिए जरूर होनी चाहिए घर के दरवाजे पर ये 5 चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ू शाम को खरीदनें से बचें 
शास्त्रों के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक होता है। ऐसे में शाम के समय नई झाड़ू खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे घर मे सुख और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जीवन में धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


शाम को भूलकर ना खरीदें सरसों का तेल 
सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदना वर्जित माना जाता है। जिन घरों में सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदा जाता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है और परिवार के सदस्य अक्सर बीमार होने लगते हैं। इसके अलावा कार्यों में रुकावटें आने लगती हैं। 

Money Plant: क्या मनी प्लांट चोरी करके लगाने से होता है अधिक लाभ? जानें क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम

दूध शाम को ना खरीदें
शाम के समय दूध खरीदने से बचना चाहिए। दूध का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में सूर्यास्त के बाद दूध खरीदने से बचना होगा। धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। 

काला तिल न खरीदें
वैसे तो काले तिल का दान करने से जीवन में आने वाली बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं, लेकिन सूर्यास्त के बाद काला तिल खरीदने से बचना चाहिए। इससे मानसिक तनाव और कष्टों में वृद्धि होती है। 

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के पांच ऐसे कारगर उपाय, जो खोल सकते हैं धन और समृद्धि के द्वार


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed