पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chakla Belan Vastu: चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां बन सकती है गरीबी की वजह, घर में आता है दुर्भाग्य

Mon, 29 Jun 2026 01:59 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 29 Jun 2026 01:59 PM IST
सार

Chakla Belan Vastu: रसोई में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण वस्तुओं में चकला और बेलन का विशेष स्थान है। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, इनका सही अवस्था में होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि टूटे या खराब चकला और बेलन इस्तेमाल करने से क्या होता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For why we should not use broken rolling board and pin tute hue chakla belan ka kya karen
टूटा चकला-बेलन बिगाड़ सकता है भाग्य और सेहत - फोटो : AI

Chakla Belan Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसका सीधा असर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य, भाग्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। यही कारण है कि किचन में रखी हर वस्तु को सही दिशा और स्थिति में रखने की सलाह दी जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। रसोई में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण वस्तुओं में चकला और बेलन का विशेष स्थान है। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, इनका सही और सही अवस्था में होना बेहद जरूरी है।

Vastu Tips For why we should not use broken rolling board and pin tute hue chakla belan ka kya karen
घर में बढ़ती है आर्थिक समस्या - फोटो : Adobe Stock

घर में बढ़ती है आर्थिक समस्या
वास्तु के अनुसार यदि किचन में टूटा या दरार वाला चकला-बेलन रखा या उपयोग किया जाता है, तो यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है और घर में धन की कमी बनी रहती है। इसलिए ऐसे चकला-बेलन को तुरंत बदल देना ही बेहतर माना जाता है।

Vastu Tips For why we should not use broken rolling board and pin tute hue chakla belan ka kya karen
घर में बढ़ती है आर्थिक समस्या - फोटो : Adobe stock

सेहत पर पड़ सकता है नकारात्मक असर
अगर चकला या बेलन टूट जाए और फिर भी उसका इस्तेमाल किया जाए, तो इसका प्रभाव घर के लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। वास्तु मान्यता कहती है कि ऐसी स्थिति में बीमारियों या शारीरिक समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ग्रह दोष बढ़ने की आशंका
टूटे हुए चकला-बेलन का उपयोग करने से राहु, केतु और शनि से जुड़े दोष बढ़ सकते हैं। इसका असर व्यक्ति के करियर और व्यापार पर देखने को मिल सकता है, जैसे काम में रुकावटें या नुकसान होना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For why we should not use broken rolling board and pin tute hue chakla belan ka kya karen
घर में बढ़ती है आर्थिक समस्या - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अगर रोटी बेलते समय चकले से अजीब या चरमराने की आवाज आती है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। यह अक्सर चकले के खराब या असंतुलित होने का संकेत होता है, इसलिए ऐसे चकले को बदल देना चाहिए।
  • कई लोग रात में चकला-बेलन को साफ किए बिना ही छोड़ देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह गलत आदत है। उपयोग के बाद इन्हें तुरंत साफ करके रखना चाहिए।
  • चकले को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए, इसे हमेशा सीधा ही रखें। वहीं बेलन को चकले के ऊपर रखने की बजाय अलग खड़ा करके रखना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Vastu Tips For why we should not use broken rolling board and pin tute hue chakla belan ka kya karen
घर में बढ़ती है आर्थिक समस्या - फोटो : adobe stock
  • नया चकला-बेलन खरीदने के लिए बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है, जबकि मंगलवार और शनिवार को इसे खरीदने से बचना चाहिए।
  • साथ ही, लकड़ी या मार्बल का चकला-बेलन बेहतर माना जाता है, जबकि प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना चाहिए।


Money Plant: क्या मनी प्लांट चोरी करके लगाने से होता है अधिक लाभ? जानें क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम
Vastu Tips: सोफे के ठीक पीछे लगाएं ये तस्वीर, घर में आएगा धन और मिलेगा भाग्य का साथ
Roti Vastu Tips: क्या आप दान करते हैं पहली और आखिरी रोटी? जानें क्या है वास्तु के नियम

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed